Annu Kapoor: इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्टर बहुत जल्द ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘नॉन स्टॉप धमाल’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने ‘स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट’ पर बात की और अपने विचार साझा किए हैं।

Annu Kapoor ने दिया ऐसा बयान

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में जब अन्नू कपूर ने ‘स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट’ टर्म पर बात करने को कहा गया तो एक्टर ने जवाब दिया कि ‘हर कोई ही स्ट्रगल कर रहा है, यहां तक कि मुकेश अंबानी भी’, एक्टर ने कहा कि “मुझे इस पृथ्वी पर एक ऐसा इंसान बता दो जो स्ट्रगल नहीं कर रहा है। आपको स्ट्रगल लगता है कि सिर्फ धन का है या यश का। आप अगर मुकेश अंबानी से भी पूछेंगे, उनका भी स्ट्रगल है, वो भी स्ट्रगलर हैं।”

इस साल एक्टर की तबीयत भी नासाज रही

इसके बाद से ही एक्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। साथ ही इस साल उनकी तबीयत भी नासाज रही, जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। बता दें कि अन्नू कपूर को दिल की शिकायत थी और इसके लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। इतना ही नहीं बल्कि बीते साल एक शख्स को एक्टर के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अन्नू कपूर वर्क फ्रंट

वहीं, अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर ‘विक्की डोनर’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘7 खून माफ’, ‘ऐतराज’, ‘घायल’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसी फिल्मों में काम तक चुके हैं और उन्होंने इसके लिए कई अवॉर्ड भी जीते हैं। वहीं, अब उनकी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव, मनोज जोशी और श्रेयस तलपड़े फिल्म Non-Stop Dhamaal में उनके साथ काम करते नजर आने वाले हैं। वहीं, अब फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ