Annu Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर हाल ही में दिल्ली में हुए सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल (CIFF 2025) के समापन में शामिल हुए। वहीं इसके बाद एक्टर ने एएनआई से जनरल बिक्रम सिंह से हुई मुलाकात से लेकर शाहरुख खान के नेशनल अवॉर्ड जीतने तक का जिक्र किया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि सेना के जनरल से मिलना उनके लिए कैसा पल था? आइए आपको भी बताते हैं अन्नू कपूर ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Annu Kapoor का ‘चक दे इंडिया’ पर शॉकिंग बयान, ‘कोच नेगी’ को ‘कबीर खान’ बनाना पंडितों का मजाक
क्या बोले अन्नू कपूर?
अन्नू कपूर ने सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल (CIFF 2025) के समापन पर एएनआई से बात की। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह से मुलाकात का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा कि मैं उनसे मुंबई एयरपोर्ट लाउंज में मिला था। ये उनका बड़प्पन है कि वो मेरे पास आए और मुझे पहचानने की कोशिश भी की। वहीं जब उन्होंने कहा कि मैं जनरल बिक्रम सिंह हूं मैंने झुक कर अपने हाथ जोड़ लिया। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, क्योंकि मेरे दादा भी कर्नल थे।
इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर
एक्टर ने आगे कहा कि देश के जवान पर हमें गर्व है। जो भी देशभक्त है उसका नाम, याद और विश्वास मेरे दिल में है। हमारे जवानों ने हमारी रक्षा करने के लिए अपनी जान पर खेलकर आतंकियों को मारा है। देश में 12 साल के बच्चों तक ने कुर्बानी दी है। हमारे जवान जिस स्तर पर हैं वो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं। वहीं अन्नू कपूर ने बिक्रम सिंह के साथ मुलाकात की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।
दिल्ली सीएम ने एक्टर को किया सम्मानित
वहीं एक्टर ने शाहरुख खान के 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अवॉर्ड मिलने जीतने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ये सुपरस्टार की पहली जीत थी। ये वाकई बहुत अच्छी बात है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही मैं उनकी अच्छी सेहत की भी कामना करता हूं। उनके लिए मेरे मन में बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद है। बता दें सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले संगीतकार रिकी केज, फिल्म निर्देशक भारतबाला और अन्नू कपूर को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।
यह भी पढ़ें: Annu Kapoor से लाखों का फ्राड करने वाला गिरफ्तार, 600 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines