Annu Kapoor on Kangana Ranaut Slap Incident: अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘हमारे बारह’ के कई इवेंट्स में अन्नू अक्सर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। अब भई अन्नू ने अपने एक बयान में हाल ही में मंडी से सासंद बनी अभिनेत्री कंगना रनौत को घेर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अन्नू कपूर का वीडियो वायरल
दरअसल, फिल्म ‘हमारे बारह’ के एक इवेंट में जब अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर अन्नू कपूर से सवाल किया गया, तो अन्नू कपूर ने सवाल को पूरा भी नहीं होने दिया और बीच में ही बोल पड़े। अन्नू कपूर ने कहा कि ये कंगना जी कौन हैं? भाई प्लीज, प्लीज बताओ ना आप कौन हैं? कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं? अच्छा… वही, अब अन्नू का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
अन्नू कपूर के इस वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट करने से पीछे नहीं रहे। जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि बहुत बढ़िया अन्नू कपूर। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई ये कौन हैं? तीसरे यूजर ने लिखा कि सही जवाब। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
CISF महिला जवान ने मारा था तमाचा
गौरतलब है कि जबसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में कदम रखा है, तबसे ही एक्ट्रेस खबरों का हिस्सा रही हैं। मंडी सीट से सांसद चुने जाने के कुछ दिन बाद ही कंगना को एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने चांटा जड़ दिया था, जिससे माहौल बहुत गरम हो गया था। हालांकि कंगना संग हुए इस थप्पड़ कांड पर लोगों दो हिस्सों में बंटे नजर आए, लेकिन इस मामले ने खूब लाइमलाइट चुराईं थी। वहीं, अब इसी मामले को लेकर पैपराजी ने अन्नू कपूर से सवाल किया था। हालांकि इस मामले पर कंगना रनौत ने बेहद शांति से रिएक्ट किया था।
फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में कंगना
इसके अलावा अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बहुत टाइम से इंतजार करते हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुका है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी। बता दें कि कंगना की इस फिल्म का टीजर वीडियो जारी हो चुका है, लेकिन फैंस को अभी भी इसे ट्रेलर का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि इसे कब रिलीज किया जाएगा?
यह भी पढ़ें- Panchayat की मंजू बनने के लिए ‘बिट्टू की मम्मी’ ने दिया था ऑडिशन, फिर क्यों नहीं मिला रोल?
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
48 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines