Annu Kapoor Share Heartbroken Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह स्क्रीन पर कम नजर आते हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। बीते दिन अन्नू कपूर ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी परेशान हो गए। दरअसल, अभिनेता ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करीबी दोस्त आलोक सहगल को हमेशा के लिए खो दिया है। दोस्त के मौत की अचानक खबर मिलने के बाद वह बुरी तरह से टूट गए हैं। वीडियो में अन्नू कपूर को फूट-फूटकर रोते हुए देख उनके फैंस भी दुखी हो गए हैं।
दोस्त के निधन से टूटे अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने बीते दिन गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्हें काफी इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेता कह रहे हैं, ‘मैं टूट गया हूं। मेरा दिल दुख से भर गया है। इस गुरुवार, 28 नवंबर को मेरे पास दुख देने वाली खबर आई कि मेरे प्यारे भाई, प्यारे दोस्त आलोक सहगल, जिन्हें मैं ‘राज जी’ के नाम से पुकारता हूं, अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मुझे खबर मिली और अब मैं इतना दुर्भाग्यपूर्ण महसूस कर रहा हूं कि मैं उनके अंतिम दर्शन करने के लिए नहीं जा सका।’
यह भी पढ़ें: Heeramandi 2 पर बड़ा अपडेट, मनीषा कोइराला ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
पोस्ट में छलका अभिनेता का दर्द
वीडियो में अन्नू कपूर ने आगे कहा, ‘मैं इस वक्त एक प्रदर्शन के चलते हैदराबाद में हूं। मुझे दर्शकों का सामना करना है। मैं यहां हजारों लोगों को देख सकूंगा लेकिन अपने दोस्त आलोक सहगल को नहीं देख सकूंगा।’ इस वीडियो के साथ अभिनेता ने एक इमोशनल कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘प्यारे दोस्त आलोक सहगल, (जिन्हें हम प्यार से राजू जी कहते थे), के आकस्मिक निधन से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
अन्नू कपूर ने आलोक सहगल की पत्नी, बच्चों और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की हिम्मत देने की भगवान से प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने ॐ शांति शांति शांति लिखा।
अन्नू कपूर का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि अन्नू कपूर को इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘हमारे बारह’ में देखा गया था। इसके अलावा वह अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वह अनुपम खेर के दोस्त का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। उनके अलावा फिल्म में महिमा चौधरी, रणवीर शौरी और नीना कुलकर्णी भी अहम किरदार में थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines