हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी और सलमान खान... Anmol Bishnoi का किससे क्या कनेक्शन?

Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अरेस्ट कर लिया गया है। सलमान खान से लेकर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में भी अनमोल का नाम आया था। आइए जानते हैं कि गैंगस्टर का किससे क्या कनेक्शन है?

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala, Baba Siddique, Salman Khan, Anmol Bishnoi

Anmol Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अरेस्ट कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। अनमोन बिश्नोई पर मुंबई पुलिस की पैनी नजर थी और इसके लिए अमेरिका से मदद भी मांगी थी। ना सिर्फ सलमान खान बल्कि सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में भी अनमोल का नाम सामने आया था। आइए जानते हैं कि आखिर इस कुख्यात गैंगस्टर का किससे क्या कनेक्शन है?

अनमोल का किससे क्या कनेक्शन?

बाबा सिद्दीकी

कुछ ही दिनों पहले हुए बाबा सिद्दीकी के मर्डर में अनमोल का नाम आया था। जी हां, उस वक्त रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारने में अनमोल बिश्नोई का ही हाथ था। बाबा की हत्या के बाद ही जांच एजेंसियों ने बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करने वाले अनमोल को पकड़ने के लिए इनाम का ऐलान किया था। बाबा के मर्डर के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित करते हुए कहा था कि जो भी गैंगस्टर को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगा, NIA उसे 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर देगा।

विज्ञापन

सलमान खान

इसके अलावा सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में भी अनमोल बिश्नोई का नाम आया था। जी हां, जब सलमान के घर पर हमला हुआ था उस वक्त जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान को चेतावनी भी दी थी। उस वक्त पर कथित तौर पर एक पोस्ट भी सामने आया था, जिसमें अनमोल ने कहा था कि यह एक ट्रेलर है, हम शांति चाहते हैं… लेकिन अगर लड़ाई से ही न्याय मिलेगा, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। अगली बार दीवारों पर या खाली घर में गोली नहीं चलाई जाएगी- जय श्रीराम।

सिद्धू मूसेवाला

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी अनमोल बिश्नोई का नाम आया था। जी हां, अनमोल बिश्नोई, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी वांछित है। गौरतलब है कि अनमोल बिश्नोई इस वक्त भारत में नहीं है और उसे अमेरिका से अरेस्ट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद पुलिस से बचने के लिए अनमोल फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर भाग गया था। बीच-बीच में खबर आती रही है कि अनमोल अमेरिका में छुपकर बैठा है और उसे कनाडा आता-जाता देखा गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के ट्रेलर में सब कुछ, फिर क्या नहीं हुआ रिवील? मेकर्स की स्ट्रेटजी सक्सेसफुल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola