Ankita Lokhande-Vicky Jain: बीते दिन यानी 14 फरवरी को प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन दिन था, जिसे आम से लेकर खास लोगों ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अंकिता लोखंडे भी अपने वेलेंटाइन के साथ नजर आई, लेकिन वो उनके पति विक्की जैन नहीं थे। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा विक्की जैन नहीं बल्कि कोई और अंकिता लोखंडे का वेलेंटाइन है। अब लोगों के मन में भी ये सवाल है कि आखिर पति को छोड़ अंकिता ने किसे अपना वेलेंटाइन बना लिया है? आइए आपको बताते हैं…
कौन है अंकिता लोखंडे का वेलेंटाइन?
दरअसल, विरय भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अंकिता नजर आ रही हैं और जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि विक्की जी नहीं आए तो उन्होंने अंकिता ने कहा कि अरे वेलेंटाइन मेरी नानी है, नानी, मम्मी, मॉसी… कितने लोग हैं। इसके बाद अंकिता कहती है कि मीट मॉय वेलेंटाइन, फिर अंकिता कहती है कि फैमिली वेलेंटाइन, प्यार और वो सबके साथ पोज देती नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें- ‘बेटे के शहीद होने की टीस हमेशा दिल में रही’, Vikram Batra के निधन पर जब छलका था मां का दर्द
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओ संस्कारी अंकिता जी। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बिग बॉस के बाद मैडम को अपनी ओल्ड एज फैमिली नजर आ रही है। इसके अलावा यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन इस वीडियो पर शेयर कर रहे हैं।
Ankita Lokhande, image credit- instagram
बिग बॉस 17 में नजर आई थीं अंकिता लोखंडे
बता दें कि अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में नजर आई थी। शो में एक्ट्रेस के गेम को देखकर लग रहा था कि वो शो जीत जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो टॉप चार से बाहर हो गई थी। इससे ना सिर्फ अंकिता बल्कि उनके चाहने वाले भी मायूस हो गए थे। वहीं, बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी को मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर लिया था। शो के पहले रनर-अप अभिषेक और दूसरी रनर-अप मन्नारा रही थी।
मुनव्वर की जीत पर बोलीं अंकिता
वहीं, हाल ही में अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर की जीत पर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुनव्वर के फॉलोअर्स बहुत ज्यादा रहे और लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। जब अभिषेक और मुन्ना खड़े थे तो लग रहा था कि मुन्ना ही जीतेगा, लेकिन कहीं ना कहीं अभिषेक को लेकर भी लग रहा था, उसने शो में बहुत मेहनत की है। अभिषेक ने शो में आकर अपने फॉलोअर्स गेन किए है, तो मुझे लग रहा था कि अभिषेक भी विनर हो सकता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines