Ankita-Vicky ने बेडरूम से शेयर की तस्वीरें, एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुआ कपल

Ankita Lokhande-Vicky Jain: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के 6 साल पूरे हो गए हैं। अंकिता ने अपनी एनिवर्सरी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जैसे ही कपल की फोटोज सामने आई तो लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे

Ankita Lokhande, Vicky Jain

Ankita Lokhande, Vicky Jain

Ankita Lokhande-Vicky Jain: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अक्सर लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। अंकिता ने हाल ही में एक लेटेस्ट पोस्ट अपनी एनिवर्सरी की फोटोज शेयर की है, जो बेहद शानदार है। सामने आई तस्वीरों में अंकिता और विक्की खूब रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अंकिता ने शेयर की फोटोज

दरअसल, अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने बीती रात अपनी छठी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस खास मौके की फोटोज अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। फोटोज को पोस्ट करते हुए अंकिता ने इसके कैप्शन में लिखा कि बीती रात हमने ‘हम मिले, हमने डेट किया’ की अपनी 6वीं एनिवर्सरी मनाई है। हम नहीं जानते कि यहां तक हम कैसे पहुंचे हैं, लेकिन इस प्यार को हम बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने लिए मजे

जी हां, एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आपका प्यार तो बिग बॉस में देख लिया था। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब इतना क्लोज दिखने की कोई जरूरत नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा कि सब फेक लगता है। एक और यूजर ने लिखा कि फेकनेस ओवरलोडेड। एक और यूजर ने लिखा कि इनका कुछ भी पर्सनल नहीं है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande, Vicky Jain

Ankita Lokhande, Vicky Jain

अक्सर सुर्खियों में रहता है कपल

बता दें कि इन दिनों अंकिता और विक्की अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। बिग बॉस में भी कपल ने खूब चर्चा बटोरी और शो से बाहर आने के बाद कपल अक्सर एक साथ नजर आता है। वहीं, अब अंकिता और विक्की की 6वीं एनिवर्सरी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स ने सवाल भी किए। हालांकि इन सवालों पर कपल की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ