Ankita Lokhande Vicky Jain Romantic Photos: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से सुर्खियां बटोरने वाले पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने ये रियलिटी शो करके अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी हो। इस शो में उनके और विक्की के रिश्ते में दरार साफ नज़र आई, साथ ही एक्ट्रेस की सास भी उनसे खफा हो गई। इतना ही नहीं पूरी दुनिया के जो तमाशा बना वो अलग। लेकिन अब लगता है ये कपल डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बेडरूम वीडियो भी शेयर किया था जिसके पर वो जमकर ट्रोल हुई थीं।
यह भी पढ़ें: टीवी की सीता पर टूटा दुखों का पहाड़, Dipika Chikhlia ने सुनाई अपने डॉगी के निधन की खबर
अंकिता और विक्की हुए रोमांटिक
वहीं, अब अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और विक्की की कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी हैं। अब सामने आई इन तस्वीरों में कपल का इतना रोमांटिक अंदाज दिखाई दे रहा है कि सोशल मीडिया यूजर्स को ही वो हजम नहीं हो पा रहा। इस बार एक्ट्रेस अपने और विक्की की फोटोज शेयर कर बुरी फंस गई हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रहे हैं। अंकिता ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। लाल साड़ी, माथे पर बिंदी, सिन्दूर और चूड़ियों से भरे हुए हाथों में अंकिता लोखंडे किसी दुल्हन से कम नहीं लग रहीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी शादी अभी-अभी हुई हो।
सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
दूसरी तरफ कपल का रोमांस और उनकी केमिस्ट्री देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे ये जोड़ी एकदम परफेक्ट हो। ये दोनों जैसे एक-दूसरे के साथ मुस्कुरा रहे हैं और करीब आ रहे हैं वो देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। लेकिन जिसने बिग बॉस देखा है उनका सब पता है। ऐसे में अब लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर अंकिता और विक्की को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला है। एक यूजर्स ने इस पोस्ट में कमेंट कर लिखा, ‘फेक..’फेक.. ‘फेक..।’ एक ने लिखा, ‘कोई फायदा नहीं कुछ भी कर लो अब।’ एक ने लिखा, ‘सभी इमोशंस नकली हैं।’ एक बोला, ‘सब दिखावा लगता है अब.. पता नहीं क्यों असली नहीं लगते ये।’ किसी ने लिखा, ‘विक्की बेहतर का हकदार है बेचारे को कितना गलत दिखाया गया है।’
लोगों ने उड़ा दिया मजाक
एक यूज़र बोला, ‘अंकिता को सिर्फ विक्की के पैसों से प्यार है।’ किसी ने लिखा, ‘ये प्यार बिग बॉस में क्यों नहीं दिख रहा था जो इंस्टा फोटोशूट में दिख रहा है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘तू कितना भी कवर कर अंकु तेरा पति बिक्कू चालू बंदा तो है।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘व्हाइट वॉश के लिए इतना कुछ बाबा… हो चुका अब, आप हमारा मन नहीं बदल सकते।’ किसी ने लिखा, ‘बाप बड़ा ना भैया.. सबसे बड़ा रुपैया।’ एक ट्रोलर बोला, ‘काश इतना ही प्यार तुम दोनों ने बिग बॉस के घर के अंदर दिखाया होता तो आज हमारी इज्जत कम ना हुई होती।’ एक ने अंकिता को फटकार लगाते हुए कहा, ‘पति को इतना डोमिनेट करने के बाद इतनी रोमांटिक तस्वीर लेने का क्या मतलब है।’ आखिर में कोई बोला, ‘जबरदस्ती वाला प्यार।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines