बीते दिन यानी 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार खेला गया। आम से लेकर खास तक सभी होली के रंगों में डूबे नजर आए। बी-टाउन के सितारों से लेकर टीवी स्टार्स ने भी जमकर होली खेली। इस बीच टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है, जो अंकिता को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं…
अंकिता लोखंडे का वीडियो
दरअसल, अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्रा पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता कार में बैठी हैं और पैप्स को धन्यवाद दे रही हैं। वीडियो में अंकिता पूरी तरह से रंगों में नजर आ रही है और एकदम अलग लग रही हैं। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि अंकिता ने तो कुछ ज्यादा ही पी ली है।
लोगों ने किया ट्रोल
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अंकिता को भांग चढ़ गई है। तीसरे यूजर ने लिखा कि नहीं, वो बिना मेकअप के है। चौथे यूजर ने कहा कि मांगने वाली लग रही है। पांचवे यूजर ने लिखा कि ये नशेड़ी नशे में है, शक्ल देखो इसकी। एक और ने अंकिता को चुडैल बताया। एक अन्य ने लिखा कि फुल नशा। इस तरह से लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।
Ankita Lokhande
मस्ती करती दिखीं अंकिता
गौरतलब है कि इसके पहले भी अंकिता के होली के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं। अंकिता एक वीडियो में डांस करती नजर आ रही है और उनका ये वीडियो में इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है और वो पूरी तरह से होली के रंग में रंगी हुई है।
यह भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच आशीष चंचलानी ने मनाई होली, इस अंदाज में नजर आए यूट्यूबर, यूजर्स ने किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines