Ankita Lokhande Talks About Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में सुर्खियां बटोरने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। आए दिन वो स्पॉट लाइट में बनी रहती हैं। जिस हफ्ते ऐसा कुछ नहीं होता जिसकी वजह से उन्हें अटेंशन मिले तो उनकी जुबान पर अक्सर एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का नाम आ जाता है। ऐसा उन पर बार-बार इल्जाम लगा है। कई बार उन्हें इस रियलिटी शो में SSR का जिक्र करते देखा गया, जिसके बाद दुनिया तो दूर अंकिता की खुद की सास ने उन पर सिम्पथी लेने का आरोप लगा दिया था। चलिए देखते हैं किन 5 मौकों पर उन्होंने दिवंगत एक्टर का नाम लेकर सुशांत कार्ड खेला है।
यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकिता का जवाब
बीते दिन अंकिता लोखंडे से प्रेस ने तीखे सवाल किए हैं। उनमें से एक सवाल उनके एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर भी था। अंकिता से मीडिया ने पूछा कि बार-बार घर में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातें करके क्या वो उनका फैन बेस अपनी तरफ करना चाहती हैं। जिस पर अंकिता ने साफ किया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्हें सुशांत के बारे में बात करना अच्छा लगता है और जीतने करीब से वो सुशांत को जानती हैं उतना बेहतर तरीके से कोई नहीं जानता। इसके अलावा वो चाहती हैं कि सुशांत की सभी अच्छी बातें बताकर वो लोगों को मोटिवेट कर सकें। इतना ही नहीं अंकिता ने ये तक कह दिया उन्हें सुशांत के बारे में बात करने पर प्राउड फील होता है।
सुशांत के निधन पर क्यों नहीं गईं अंकिता?
अंकिता ने एक बार सुशांत के बारे में घरवालों से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने रिवील कर दिया था कि वो सुशांत के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार पर शामिल क्यों नहीं हुई थीं। बातों-बातों में अंकिता ने बताया था कि वो इस खबर से टूट गई थीं और विक्की के कहने पर भी वो वहां नहीं गईं। दरअसल, वो सुशांत को इस तरह से नहीं देख सकती थीं। इस इमोशनल बातचीत के बाद एक्ट्रेस खूब लाइमलाइट में आ गई थीं।
अभिषेक के सामने सुशांत का जिक्र
शो की शुरुआत में ही अंकिता ने अभिषेक के सामने सुशांत का नाम ले लिया था। उन्होंने अभिषेक की बॉडी देखकर कमेंट किया था कि सुशांत का बॉडी स्ट्रक्चर भी बिल्कुल ऐसा ही था। अंकिता ने कहा था कि अभिषेक को देखकर उन्हें सुशांत की याद आ आ जाती है। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुशांत के हार्ड वर्क की खूब तारीफ की भी थी। इसके अलावा उन्होंने सुशांत की जर्नी बताकर अभिषेक को मोटीवेट भी किया था।
ब्रेकअप पर बात
एक बार अंकिता ने शो में अपने और सुशांत के ब्रेकअप पर भी बात की है। उन्होंने खुलासा किया था कि दोनों में कोई लड़ाई नहीं हुई। बस उन्हें सुशांत की आंखों में दिखा कि अब वो उनके साथ नहीं रहना चाहते और सुशांत उनसे दूर हो चुके हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को समझ आया अब उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। अंकिता ने इस दौरान ये भी कबूला कि वो ब्रेकअप से टूट गई थीं और 2 साल तक सुशांत के लौटने का इंतजार करती रहीं। ये कहकर उन्होंने सुशांत के नाम पर खूब सिम्पथी वोट बटोरे हैं।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
6 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
8 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
9 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
12 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
14 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
15 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
16 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
16 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
17 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines