Ankita Lokhande Romantic Photos: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अब किसी के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं लेकिन वो शख्स एक्ट्रेस के पति विक्की जैन (Vicky Jain) नहीं हैं। बल्कि इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का रोमांस किसी और के साथ दिख रहा है। अब अगर विक्की ने या अंकिता की सास ने ये तस्वीरें देख लीं तो क्या होगा ये तो दर्शक भी जानते हैं। बिग बॉस एक घर में भी विक्की की मम्मी अंकिता को मर्यादा का पाठ पढ़ा चुकी हैं।
किसके साथ वायरल हुईं अंकिता की फोटोज?
वहीं, अब तो उनकी बहू किसी और के साथ ही इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। बता दें, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अंकिता के एक्स बॉयफ्रेंड हैं और एक्ट्रेस ने खुद ही अपने अकाउंट से उनके साथ अपनी कुछ पुरानी रोमांटिक फोटोज शेयर कर दी हैं। दरअसल, अब अंकिता ने अपने दिवंगत एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। अंकिता लोखंडे ने सुशांत को इसलिए याद किया है क्योंकि उनके शो ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) को 15 साल पूरे हो गए हैं।
अर्चना- मानव के शो को पूरे हुए 15 साल
इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी और सुशांत की ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। अंकिता लोखंडे ने अर्चना और मानव की इन यादगार तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये सिर्फ अर्चना के नहीं बल्कि अर्चना और मानव के 15 साल हैं, वो कपल जिसने प्यार, शादी, समझ और साथ का मतलब समझाया है। वो परफेक्ट थे। इन्हें कपल गोल्स कहते हैं। उन्ही ने सिखाया है कि परफेक्ट शादी क्या होती है। मैं शर्त लगा सकती हूं कि कोई भी ऑनस्क्रीन कपल इतना रियल, स्वीट और आइकोनिक नहीं हो सकता जितने मानव और अर्चना थे और इस बात का क्रेडिट हमारी ऑडियंस को जाता है जिन्होंने हम पर इतना प्यार बरसाया है।’
यह भी पढ़ें: Niti Taylor ने क्यों हटाया पति का सरनेम? तलाक या कुछ और है वजह?
बिना मानव के अधूरी है अर्चना
अर्चना ने आगे कहा, ‘और हां हम ये मैजिक इसलिए भी क्रिएट कर पाए क्योंकि एकता मैम ने हम पर भरोसा रखा। मानव ने ही अर्चना को पूरा किया। जब भी अर्चना का नाम आएगा तो मानव को हमेशा याद रखा जाएगा। सुशांत की गाइडेंस के बिना मैं वो नहीं बन पाती जो मैं आज हूं। मानव के बिना अर्चना नहीं हो सकती। ये जश्न जितना मेरा है, उतना ही सुशांत का भी है। हमे तुम पर गर्व है और याद रखना, आसमान में जब तक सितारे रहेंगे, हम एक दूसरे के सहारे रहेंगे। नजदीकियां या हो दूरियां, बस प्यार ही रहेगा दरमियां। पवित्र रिश्ता तब अब और हमेशा के लिए।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
50 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
58 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines