दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को 5वीं डेथ एनिवर्सरी थी। सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस से लेकर उनके चाहने वालों ने उन्हें याद किया और उनके लिए पोस्ट शेयर किया। इस बीच अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी उन्हें याद करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अंकिता ने ऐसा क्या शेयर किया है?
अंकिता ने शेयर किया पोस्ट
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में अंकिता ने सुशांत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जो टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अंकिता ने इस पर गाना लगाया है ‘खैरियत पूछो, कभी तो कैफियत पूछो, तुम्हारे बिन दीवाने का क्या हाल है? दिल मेरा देखो, ना मेरी हैसियत पूछो, तेरे बिन एक दिन जैसे, सौ साल है, अंजाम है तय मेरा…’।
6 साल तक किया डेट
वहीं, अगर अंकिता और सुशांत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और इन्होंने अपनी राहें अलग कर ली थी। सुशांत और अंकिता की मुलाकात टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया था और वो अपने घर में मृत पाए गए थे।
‘किस देश में है मेरा दिल’ से करियर की शुरुआत
सुशांत की बात करें तो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा को सुशांत ने कई कमाल की फिल्में दी हैं।गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का अपना एक अलग फैनबेस है। बीते दिन करणवीर मेहरा ने भी अपने अजीज दोस्त को याद किया और उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
सुशांत को किया याद
इस पोस्ट में सुशांत की कई अनदेखी फोटोज थी, जो करण ने शेयर की थी। वहीं, सुशांत ने बहन ने भी अपने भाई के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। भले ही सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए पांच साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी लोगों के दिलों में उनकी वैसी ही जगह है। लोग आज भी सुशांत को वैसा ही प्यार देते हैं और उन्हें याद करते हैं।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash को सता रहा किस चीज का डर? चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने पोस्ट में लिख डाली दिल की बात
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines