Ankita Lokhande Pregnant: टीवी इंडस्ट्री से एक के बाद एक गुड न्यूज सामने आ रही है। कई टीवी एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं और कुछ के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दृष्टि धामी (Drashti Dhami) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के बाद अब एक और पॉपुलर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है। अब ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।
क्या शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं अंकिता?
एक्ट्रेस इस वक्त अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद खुश हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantrya Veer Savarkar) को ऑस्कर के लिए भेजा गया है। तो दूसरी तरफ इन दिनों वो अपने पति विक्की जैन के साथ ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chefs Unlimited Entertainment) में काम करती हुई नजर आ रही हैं और ये शो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। इसी बीच अब एक और गुड न्यूज सामने आ रही है कि अंकिता शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं।
वीडियो से मिले संकेत
हालांकि, ये दावा हमारा नहीं है बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे के प्रेग्नेंसी रूमर्स तेजी से फैल रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि अचानक लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं? तो बता दें, इन अफवाहों को उन्हीं के एक पोस्ट ने हवा दी है। हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। एक वीडियो में लोगों ने कुछ ऐसा पकड़ लिया जिसके बाद एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गईं। सामने आए इस पोस्ट में अंकिता पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Pandit Jasraj की पत्नी व मशहूर निर्माता का निधन, कब होगा अंतिम संस्कार?
को-स्टार्स की हरकत के बाद फैंस ने किए सवाल
उनके साथ ‘लाफ्टर शेफ’ के बाकी सभी को-स्टार्स मस्ती कर रहे हैं। तभी अंकिता पहले अपने पेट पर हाथ फेरती हैं और फिर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) कहते हैं, ‘मुझे पता है तूने ये क्यों पहना है।’ इसके बाद अली गोनी (Aly Goni) तो अंकिता के पेट को भी टच करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, ‘दिखाना दिखाना एक बार।’ अब अंकिता का ये वीडियो देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या अंकिता प्रेग्नेंट हैं?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
5 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
9 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
10 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
10 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines