Ankita Lokhande: पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ (Laughter Chefs Season 2) में कुकिंग करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी और विक्की जैन (Vicky Jain) की जोड़ी शो में धमाल मचा रही है। कई बार तो इन दोनों का आपस का मजाक इनके ट्रोल होने का कारण भी बन जाता है। हाल ही में लोगों के निशाने पर आने के बाद अब एक बार फिर ये कपल चर्चाओं में आ गया है। सोशल मीडिया पर अब अंकिता लोखंडे को लेकर एक ही कयास लगाए जा रहे हैं।
एक वीडियो से उड़ीं अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रूमर्स
अब इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। अब ऐसे कयास क्यों लग रहे हैं? इसका कारण है उनका एक वीडियो जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, खुद ही अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था और इसे देखकर लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंट बताना शुरू कर दिया। इस वायरल वीडियो में अंकिता बेबी शावर में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका डांसिंग वीडियो देखने के बाद फैंस ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि अंकिता लोखंडे मां बनने वाली हैं।
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया गोद भराई का वीडियो
आपको बता दें, इस वीडियो में अंकिता मराठी साड़ी पहनकर जमकर डांस कर रही हैं और इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अपने प्यारे बच्चे के आने का इंतजार करते हुए हमारा दिल भरा हुआ है और मुझे लगता है कि बुआ किसी और की तुलना में ज्यादा एक्साइटेड हैं।’ यहां अंकिता ने वैसे तो क्लियर कर दिया है कि गोद भराई उनकी नहीं किसी और की हो रही है। फिर भी फैंस कमेंट सेक्शन में बस यही पूछ रहे हैं कि क्या अंकिता प्रेग्नेंट हैं?
Ankita Lokhande
Ankita Lokhande
Ankita Lokhande
यह भी पढ़ें: क्या Hardik Pandya रूमर्ड गर्लफ्रेंड Jasmin के साथ दुबई में कर रहे एन्जॉय? तस्वीरों से मिला हिंट
अंकिता ने नहीं किया कोई अनाउंसमेंट
कुछ फैंस तो पूछने की जगह अंकिता को जबरदस्ती प्रेग्नेंट बता रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो अंकिता को जल्द से जल्द मां बनते देखना चाहते हैं। फिलहाल ये सिर्फ अफवाहें हैं कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। आपको बता दें, अंकिता की सास भी ये बात बोल चुकी हैं कि उन्हें भी अब पोता या पोती चाहिए। वहीं, अंकिता इस वक्त करियर पर फोकस कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines