Ankita Lokhande Mourns Priya Marathe Death: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कैंसर से जंग के बाद एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 31 अगस्त को महज 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे ने अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर के बाहर आते ही फैंस और सेलेब्स की जिंदगी में मायूसी छा गई। प्रिया की मौत पर अब उनकी को-स्टार और खास दोस्त अंकिता लोखंडे का बयान सामने आया है। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रिया के निधन पर दुख जताया है।
अंकिता लोखंडे ने प्रिया मराठे के निधन पर शेयर किया पोस्ट
‘पवित्र रिश्ता’ की लीड एक्ट्रेस रहीं अंकिता लोखंडे ने अब इंस्टाग्राम पर प्रिया मराठे के साथ की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने प्रिया के साथ कौन-से अच्छे और बुरे दिन देखे हैं। अंकिता ने पुराने दिनों को याद कर एक भावुक नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रिया पवित्र रिश्ता की मेरी पहली दोस्त थी। मैं, प्रार्थना और प्रिया… हमारा छोटा सा गैंग था। जब हम साथ होते थे तो हमेशा अच्छा लगता था। प्रिया, प्रार्थना और मैं एक-दूसरे को मराठी में ‘wedee’ कहते थे और ये बॉन्ड सच में बहुत स्पेशल था।’
टूट गया अंकिता का दिल
अंकिता लोखंडे ने आगे लिखा, ‘प्रिया मेरे अच्छे दिनों में साथी थी और मेरे बुरे वक्त में उसने मुझे थामे रखा। कभी ऐसा नहीं हुआ कि मुझे जरूरत पड़ने पर वो ना हो। उसने कभी गणपति बाप्पा के दौरान गौरी महा आरती मिस नहीं की और इस साल, मैं तुम्हारी आत्मा की शांति की दुआ कर रही हूं, मेरी wedee… तुम्हें बहुत याद कर रही हूं। प्रिया बहुत मजबूत थी। उसने हर जंग म पूरी हिम्मत के साथ लड़ाई की है। आज वो नहीं है और ये लिखते हुए मेरा दिल टूट रहा है। उसको खोना ये रिमाइंडर है कि हम नहीं जानते कि एक स्माइल के पीछे कोई लड़ाई लड़ रहा है। तो काइंड रहिए… हमेशा।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में दोहराया सीजन 2 का इतिहास, Baseer Ali और Farhana Bhat की लड़ाई में हो गई हदें पार
अंकिता के दिल में रहेंगी प्रिया
अंकिता लोखंडे ने आखिर में कहा, ‘प्रिया, मेरी प्यारी wedee, तुम हमेशा मेरे दिल और यादों में रहोगी। हर हंसी, हर आंसू, हर मोमेंट के लिए शुक्रिया। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते… ओम शांति।’ अब अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी प्रिया मराठे की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं। सभी को प्रिया की मौत से बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस के निधन की खबर से सभी सदमे में हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines