टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने अमेरिका दौरे को रद्द कर दिया है। ये फैसला उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसके बाद देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई। ऐसे माहौल में अंकिता ने अपने शो कैंसिल कर एक संवेदनशील और जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने का परिचय दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
अंकिता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर अंकिता ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें कैंसिल्ड लिखा हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वो इस समय देश के हालात को देखते हुए शो नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि उनका मन इस दुख की घड़ी में परफॉर्म करने की इजाजत नहीं दे रहा।
उन्होंने लिखा कि ये फैसला स्थायी नहीं है। जैसे ही हालात बेहतर होंगे, वो दोबारा से तारीखें तय करेंगी और तब अमेरिका के दर्शकों से मिलेंगी। अंकिता ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो उन्हें लगातार समर्थन और प्यार दे रहे हैं।
देशवासियों के साथ खड़ी हैं अंकिता
पोस्ट में अंकिता ने साफ कहा कि एक भारतीय नागरिक के तौर पर वो इस समय अपने देशवासियों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मनोरंजन से ज्यादा जरूरी है संवेदना और एकजुटता दिखाना।
सेलेब्स का बढ़ता रुख
अंकिता से पहले सलमान खान भी अपना यूके टूर स्थगित कर चुके हैं। ऐसे में सेलेब्रिटीज के इस रुख को काफी सराहना मिल रही है, क्योंकि वो अपने स्टारडम से परे जाकर देश की भावनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। अंकिता का ये कदम न सिर्फ काबिल-ए-तारीफ है बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि कलाकार भी देश के साथ खड़े होते हैं।
वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं अंकिता
काम के मोर्चे पर बात करें तो अंकिता इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। इसके अलावा हाल ही में वो रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में दिखाई दी थीं।
जल्द ही वो ‘अम्रपाली’ नाम की वेब शो में नजर आने वाली हैं, जो उनके करियर का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। अंकिता का ये फैसला न सिर्फ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी छवि को मजबूत करता है बल्कि उनके फैंस के दिलों में उनके लिए सम्मान भी और बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें: Raid 2 ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम, रिलीज से पहले बटोर ली मोटी रकम
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
26 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines