Ankita Lokhande Bedroom Video leak: बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब कपल का एक बेडरूम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पति विक्की जैन अंकिता लोखंडे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है विक्की सोए हुए हैं और अंकिता ने उनका वीडियो शूट किया है। इससे पहले दोनों का एक वीडियो बाथरूम से सामने आया था, जिसमें दोनों बाथरोब में दिख रहे थे और बाथटब को गुलाब के पत्तों से सजाया गया था। उनके दोनों वीडियोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
अब यूजर्स ने वीडियो सामने आते ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, पागल लग रही है, दूसरे ने लिखा, फिर से एक्टिंग शुरू। तीसरे यूजर ने लिखा, मेकअप की दुकान अंकिता। एक यूजर लिखते हैं, जो देखना था वो देख लिया बहन। वहीं कई लोगों ने विक्की को लेकर भी तरह-तरह के कमेंट्स शुरू कर दिए हैं। एक ने लिखा, विक्की भैया बी- वीडियो लीक मत करो पहला हमारा रिश्ता लीक हो चुका है। दूसरा यूजर लिखता है, हमें सच्चाई पता है। फिलहाल दोनों के वीडियो पर फैंस के कमेंट्स जारी हैं।
गोवा से सामने आया था वीडियो
उनका ये वीडियो गोवा से सामने आया है। गोवा में कपल अपना वेकेशन मनाने के लिए गए हुए हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का बिग बॉग में काफी चुनौतियों भरा सफर रहा। बिग बॉस के अंदर दोनों की केमिस्ट्री की अगर बात करें तो दोनों के बीच काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। दोनों के बीच शो में बहुत झगड़े होते थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शो से बाहर निकलने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें-Ankita Lokhande से पहले इन सेलेब्स के लीक हो चुके बेडरूम वीडियो
मन्नारा को लेकर चिढ़ती थी अंकिता
विक्की की शो में मन्नारा चोपड़ा से अच्छी केमिस्ट्री थी, जिसे देख अंकिता इनसिक्योर हो जाती थी। हालांकि विक्की मन्नारा को एक अच्छा दोस्त से ज्यादा और कुछ नहीं समझते हैं। ऐसे में शो में अंकिता ने विक्की से बोला था कि वो उनको तलाक देंगी।
ये भी पढ़ें-Sana Javed और Shoaib Malik ने शेयर किए हनीमून मोमेंट
अंकिता ने तलाक पर बोल दी थी ये बात
शो से बाहर निकलने के बाद भी दोनों के कई इंटरव्यूज सामने आए हैं, जिसमें विक्की और अंकिता से रिश्ते को लेकर कई सवाल किए गए। जिसके जवाब में दोनों ने कई बार साफ किया है कि इनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है।अंकिता से जब तलाक वाली बात पर सवाल किए गए। उन्होंने कहा, मैं अपने रिश्ते को लेकर कभी रिस्क नहीं लूंगी, मैं ऐसी लड़की नहीं हूं। हम दोनों एक रियलिटी शो मेें आए थे, इसका मतलब ये नहीं कि हम दोनों तलाक लेंगे वो भी एक रियलिटी शो के पीछे। फिलहाल दोनों अपनी शादी-शुदा जिंदगी में खुश हैं। दोनों ने बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद घर में पार्टी रखी, जिसमें बिग बॉस के कई सितारे नजर आए। दोनों हाल ही में एक वेडिंग अटेंड करने गए थे, जहां दोनों ने बहुत एन्जॉय किया।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines