Celebrities Bedroom Video Leak: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस से बाहर आते ही अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस का एक बेडरूम वीडियो खूब वायरल हो रहा है इसमें वो अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ बिस्तर पर नजर आ रही हैं। उनके इस प्राइवेट वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है। ये वीडियो खुद अंकिता ने रिकॉर्ड किया है इसलिए अब वो जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर उनपर भड़के हुए हैं। विक्की सोते हुए अंकिता को कसकर अपने बाहों में भरे हुए हैं और उनका ये कोजी मोमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे इससे पहले भी कई सेलेब्स के बेडरूम वीडियो यूं ही लीक हो चुके हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस किसका नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 5 साल पहले बनीं मां अब बनेंगी दुल्हन! क्या शादी रचाने वाली हैं Ekta Kapoor?
अब्दू रोजिक
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) फेम अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) के अपने खुद के अकाउंट से उनका एक बेडरूम वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में छोटे से अब्दू एक लड़की के साथ बड़े कारनामे कर रहे थे। एक फॉरनर अपने पार्टनर के साथ बेड पर होती है और तभी अब्दू रोजिक रजाई के अंदर से भद्दे एक्सप्रेशन देते हुए बाहर निकलते हैं। उनका ये वीडियो देख लोगों ने अब्दू को खूब फटकार लगाई थी। उनका ये फुन्ननय वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स ने अश्लील बताकर उनकी टीम को भी सलाह दी थी कि कंटेंट बनवाकर वो अब्दू रोजिक की मासूमियत और इमेज के साथ खिलवाड़ न करें।
प्रियंका चाहर चौधरी
बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का भी बेडरूम वीडियो फैंस के होश उड़ा चुका है। इस वीडियो में प्रियंका का बेहद बोल्ड अंदाज दिखाई दिया था। इस वीडियो वायरल होते ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गयी थीं। उस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी बिना कपड़ों के एक चादर में लिपटी हुई नजर आई थीं।
रश्मिका मंदाना
पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का हाल ही में Deepfake वीडियो सामने आया था जिसमें वो बेहद अश्लील लग रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई और साफ कर दिया कि इस वीडियो में नजर आ रही लड़की वो नहीं हैं और ये वीडियो नकली है। इससे पहले भी वो अपने एक वीडियो को लेकर ट्रोल हुई थीं जो उनके बेडरूम का था। ये वीडियो वैलेंटाइन डे के मौका पर सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस अपने बेड पर थीं और उनका डोगग्य उनके साथ खेल रहा था।
विराट कोहली
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) भी ऐसी ही एक घटना का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जानकर अपना और अनुष्का का कोई वीडियो शेयर नहीं किया था बल्कि एक होटल रूम से उनकी तस्वीरें लीक हो गई थीं। किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर उनकी सामान की तस्वीरें शेयर कर दी थीं जिसके बाद वो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फिर अनुष्का और विराट का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने प्राइवेसी में हुई इस लापरवाही पर होटल स्टाफ को खूब फटकार लगाई थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines