Bigg Boss Season 17 First Confirmed Contestant: सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ये शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देगा और अब तो इस शो का प्रोमो भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। प्रोमो के सामने आते ही फैंस भी खुशी से झूम उठे। सलमान खान की होस्टिंग देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। वैसे भी अब खुलासा हो चुका है कि बिग बॉस 17 बाकी सीजन से काफी अलग होने वाला हैं। इस बार दिल, दिमाग और दम की जंग देखने को मिलेगी। वहीं, अब इस शो के पहले कंफर्म्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।
कौन-कौन होगा शो का हिस्सा?
जी हां, अब बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले एक कंफर्म्ड कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठ चुका है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी अब सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सभी लोग इस शो का दिल थामकर इंतज़ार कर रहे है। फैंस के मन में यही सवाल है कि इस बार मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो में कौन- कौन से सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। ऐसे में कंफ्यूज़न भी काफी ज्यादा है कि किस सेलेब का असली चेहरा इस बार देखने को मिलेगा।
इस एक्ट्रेस का नाम हुआ कंफर्म
अब एक रिपोर्ट का दावा है कि ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा होंगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। न ही एक्ट्रेस ने इसपर कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है। वहीं, अंकिता के पति विक्की जैन (Vicky Jain) के भी इस शो में शामिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन अभी उनको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अंकिता लोखंडे के अलावा ‘उड़ारिया’ फेम एक्ट्रेस ईशा मालविया का नाम भी बिग बॉस 17 के लिए पक्का माना जा रहा है।
कब ऑनएयर होगा शो?
‘बिग बॉस 17’ की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि अक्टूबर के मिड में शो ऑनएयर हो सकता है। लेकिन फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। जिस दिन इस शो की आधिकारिक घोषणा होगी फैंस खुशी से नाच पड़ेंगे। सलमान खान के फैंस के साथ-साथ हर साल लाखों दर्शक इस शो से जुड़ जाते हैं। ऐसे में शो की TRP भी लगातार बढ़ती जाती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines