Ankita Lokhande And Vicky Jain: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। ‘बिग बॉस 17’ में रहते हुए दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। दोनों के तलाक की चर्चा भी होने लगी थी लेकिन इस कपल ने साबित कर दिया है कि उनका रिश्ता किसी कच्ची डोर से नहीं बंधा है। वैलेंटाइन डे के मौके पर अंकिता और विक्की ने टाइम्स नाउ को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने एक-दूसरे के साथ बिताए खूबसूरत पलों को ताजा किया। बातों ही बातों में अंकिता ने बताया कि वह दूसरी बार शादी की प्लानिंग कर रही हैं लेकिन किसी खास मौके पर। उन्होंने पति का नाम भी रिवील किया।
अंकिता ने जताई दोबारा शादी की ख्वाहिश
जाहिर है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों कर्लस के कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी दूसरी शादी का प्लानिंग का जिक्र किया। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में विक्की ने कहा, ‘अंकिता हमेशा कहती है कि मुझे अपनी शादी की कसमों को फिर से दोहराना है। फिर से उस दिन को वापस जीना है। वहीं स्टाइल होना चाहिए। इससे भी ज्यादा जरूरी है कि जो लोग वो लोग हैं, उन्हें हमारे साथ होना चाहिए।’
क्या 5 साल में होगी दोबारा शादी?
विक्की जैन ने आगे कहा, ‘हमें कई सारे नए लोग मिलते जा रहे हैं, जिन्होंने हमारी शादी को नहीं देखा है। अंकिता हमेशा कहती हैं और मुझे भी ऐसा फील होता है कि हम ये करेंगे।’ इस पर अंकिता कहती हैं, ‘5 साल के बाद हम दोबारा शादी करेंगे।’ तभी विक्की कहते हैं, ‘हां, ये बोलती है लेकिन मुझे नहीं पता कि दोबारा शादी 5 साल में होगी या फिर उसके आगे होगी। हम 50वीं एनिवर्सरी पर दोबारा शादी करेंगे।’
विक्की जैन की इस बात पर अंकिता लोखंडे कहती हैं, ‘तब तक मैं बूढ़ी हो जाऊंगी। मैं सुंदर और खूबसूरत दिखना चाहती हूं।’ ये सुनकर विक्की जैन हंसने लगते हैं।
साल 2021 में की थी शादी
विक्की जैन अपने प्यार को साबित करने के सवाल पर कहते हैं, ‘मुझे एक्शन में विश्वास है। मुझे लगता है कि शब्दों में क्या ही रखा है? अगर प्यार को साबित करने की बात आएगी तो मैं कुछ आसान करूंगा।’ गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में शादी की थी। इसके बाद दोनों को ‘बिग बॉस 17’ में शादी को दोहराते हुए देखा गया था। अब ये क्यूट कपल दोबारा शादी कब करता है ये देखना दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines