Ankita Lokhande Pregnancy Rumors: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ये कपल लाइमलाइट में रहता है। पिछले काफी वक्त से अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब कपल ने एक लेटेस्ट व्लॉग में इन रूमर्स पर रिएक्शन दिया है। विक्की जैन ने बताया है कि उन पर परिवार की तरफ से बच्चे को लेकर काफी प्रेशर है।
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर दिया रिएक्शन
दरअसल, लाफ्टर शेफ्स 2 के एक एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक से कहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही एपिसोड सामने आया तो चर्चा शुरू हो गई कि क्या एक्ट्रेस विक्की जैन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं? हाल ही में व्लॉग के जरिए अंकिता और विक्की ने इन रूमर्स पर रिएक्शन दिया। विक्की ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी वक्त से खबरें चल रही हैं, प्रेग्नेंसी कब होगी, ये सवाल होना चाहिए।
अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं अंकिता लोखंडे
विक्की जैन ने कहा, ‘पूरी फैमिली लगी हुई है और बातचीत चल रही है। मैं इन सवालों से थक गया हूं।’ अंकिता लोखंडे के पति ने बातों ही बातों में इशारा दे दिया कि फिलहाल वह अभी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज, Dhurandhar से फर्स्ट लुक हुआ आउट
विक्की ने की अंकिता की तारीफ
बातचीत के दौरान विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वाइफ के बारे में सबसे ज्यादा जो चीज पसंद आई वह ये है कि अंकिता किसी भी रिश्ते को टूटने नहीं देती हैं। विक्की ने कहा, ‘चाहें जितना भी मुश्किल वक्त क्यों न हो, अंकिता रिश्ते को टूटने नहीं देगी। वो हमेशा जोड़ के रखेगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines