Ankita Lokhande Amrapali Look Revealed: बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की किस्मत चमक गई है। एक्ट्रेस एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं। उनकी हाल ही में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) संग फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantrya Veer Savarkar) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के तुरंत बाद अब एक्ट्रेस ने अपने अगले प्रोजेक्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है। कुछ देर पहले अंकिता ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट का ऑफिशियल ऐलान किया है।
अंकिता के अगले प्रोजेक्ट का पोस्टर हुआ रिलीज
यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाने के बाद अब वो ओटीटी पर भी एक और दमदार रोल प्ले करने के लिए तैयार हैं। इस बार वो ‘आम्रपाली‘ (Amrapali) बन स्क्रीन्स पर छाने वाली हैं। अब इस वेब शो का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है। साथ ही पहले ओटीटी प्रोजेक्ट से अंकिता का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका रॉयल लुक बेहद शानदार है और ये आपको पुराने दिनों की याद दिला देगा।
इस्माइल दरबार भी करेंगे वापसी
इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘अंकिता लोखंडे आम्रपाली बनकर स्ट्रेंथ, ग्रेस और रेसिलिएंस को दर्शाएंगी। यह सीरीज शाही वैश्या की अनकही कहानी पर प्रकाश डालती है, साथ ही उनकी इमोशंस और चैलेंज से भरी जर्नी को भी रिवील करती है। इस ग्रैंड शो के लिए जुड़े रहें।’ साथ ही ये भी बताया गया है कि इस सीरीज से संगीत उस्ताद इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) का मच अवेटेड कमबैक भी होने वाला है। अब इस पोस्ट को देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आज फिर तेरा नाम जुबान पर…’ Sushant Singh Rajput की याद में पोस्ट शेयर हुए भावुक हुए Abhishek Kumar
खुशी से झूमे अंकिता के फैंस
एक के बाद एक अनाउंसमेंट देख सभी लोग अब एक्ट्रेस के लिए खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब ये पोस्टर देख एक फैन ने लिखा है, ‘भगवान के पास आपके लिए बेहतर प्लान हैं, इसलिए आपने बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीती लेकिन आपने वास्तविक उपलब्धियां हासिल कीं।’ एक फैन बोला, ‘वाह, मुझे अब समझ आया जब उसने कहा कि वह बिना रुके काम कर रही है।’ एक ने कहा, ‘वाह.. यह बैक टू बैक मैडनेस है।’ कोई बोला, ‘आप अद्भुत सुंदर लग रही हैं और आपके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं… आप कमाल करने वाली हैं…।’ किसी ने एक्ट्रेस को बधाई देते हुए कहा, ‘यह अद्भुत लग रहा है! मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। बधाई हो स्वीटहार्ट।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
43 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines