Ankita Lokhande: ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार मामला उनकी दूसरी शादी से जुड़ा है। हाल में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस यूरोप में अपने ग्रूम (दुल्हे) के साथ क्रिश्चियन वेडिंग करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने भी अपने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी शादी की वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस के साथ उनके ग्रूम (दुल्हा) भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘वी गोट मैरिड अगेन (We Got Married Again) ‘। वीडियो पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही है। दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ यूरोप घूमने गई हैं। जहां दोनों ने एक बार फिर क्रिश्चियन स्टाइल में वेडिंग की है, जिसकी वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर की है।
यह भी पढ़ें: USA Box Office पर छाए Jailer रजनीकांत, रिलीज से पहले प्रीमियर कलेक्शन ने बनाया रिकार्ड
पति Vicky Jain संग की दूसरी शादी
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) घुटनों पर बैठकर पहले उनके हाथ पर किस करते हैं उसके बाद उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में दोनों के साथ चर्च के पादरी भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों के इस प्यार भरे वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
2021 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं Ankita Lokhande-Vicky Jain
शेयर की गई वीडियो में एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर की साड़ी के साथ हैवी डायमंड नेकलेस भी कैरी किए हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं, विक्की व्हाइट कलर के ब्लेजर और ब्लैक पैंट पहनें नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 दिसंबर 2021 में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों को फैंस फैंस बेस्ट कपल का टैग देते हैं।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
30 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines