Ankit Tiwari Live Concert Video: तेरी गलियां… तू है कि नहीं… कतरा कतरा… जैसे बेहतरीन गानों से ऑडियंस को अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी को भला कौन नहीं जानता? उनकी आवाज में कुछ ऐसा जादू है कि लोग उनके गानों को सुनकर उनमें खो जाते हैं। सिंगर भले इस समय फिल्मों में नहीं गा रहे हों लेकिन लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वो ऑडियंस को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सिंगर की ऐसी दरियादिली देखने को मिली जिसके बाद फैंस भी सिंगर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अंकित तिवारी का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है?
स्टेज पर बेहोश हुआ कैमरामैन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिंगर अंकित तिवारी स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उनका यह कॉन्सर्ट 8 जून को मुंबई के कार्टर रोड एम्फीथिएटर में ऑर्गेनाइज किया गया था। सिंगर यहां गाना गा ही रहे थे कि अचानक उनका कैमरामैन बेहोश हो गया। स्टेज पर बेहोश होकर जैसे ही कैमरामैन गिरा तो सिंगर तुरंत ही अपना कॉन्सर्ट बीच में छोड़ उसकी ओर दौड़ गए।
यह भी पढ़ें: क्या पापा से बिना पूछे Sonakshi Sinha ने फिक्स की अपनी शादी? Shatrughan Sinha का रिएक्शन चौंका देगा
यूजर्स कर रहे तारीफ
इस वीडियो को सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें सिंगर अंकित तिवारी अपने कैमरामैन की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो तुरंत ही अपने कैमरामैन को उठाते हैं और उसे पानी पिलाते हैं। सिंगर ने जिस तरह अपने शो की परवाह किए बिना कैमरामैन की मदद की उनकी ये दरियादिली फैंस का दिल जीत रही है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं इंसानियत।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही दरियादिल हो।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘गर्मी बहुत हो रही है। क्या अब कैमरामैन ठीक है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने दिल जीत लिया है।’
एक इल्जाम ने बिगाड़ा करियर
गौरतलब है कि सिंगर अंकित तिवारी एक समय बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करते थे। ‘आशिकी 2’ के गानों ने उन्हें वो पॉपुलैरिटी दिलाई जिसके बारे में खुद उन्होंने भी नहीं सोचा था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। साल 2014 में एक आरोप ने सिंगर के पूरे करियर को बर्बाद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित तिवारी पर उनकी गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया था। अब सिंगर बमुश्किल फिल्मों में गाते हुए नजर आते हैं। अधिकतर वो म्यूजिक कॉन्सर्ट में गाते हुए दिखते हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
10 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
11 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
12 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines