टीवी की दुनिया के पॉपुलर सेलिब्रिटी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी डेटिंग की खबरों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहे हैं। यह बात अलग है कि दोनों ने कभी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की। अब अचानक से दोनों के कथित ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, प्रियंका और अंकित ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। अब पहली बार अंकित गुप्ता ने ब्रेकअप की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
अंकित गुप्ता ने दिया रिएक्शन
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित गुप्ता से जब प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह का कमेंट करने से मना कर दिया। अंकित गुप्ता ने सिर्फ इतना ही कहा कि ‘इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’ बता दें कि बीते हफ्ते ही प्रियंका और अंकित ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह बात अलग है कि दोनों को अनफॉलो करने के बावजूद उन्होंने अपने साथ की तस्वीरों को नहीं हटाया है।
यह भी पढ़ें: अविनाश मिश्रा-भाविका शर्मा से पहले हुए 3 ब्रेकअप! टीवी सेलेब्स को किसकी लगी नजर?
शो के सेट पर हुई मुलाकात
बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर ब्रेकअप की खबरें उस वक्त आई हैं, जब दोनों को लेकर खबर आई थी कि वह शादी करने पर विचार कर रहे हैं। जाहिर है कि दोनों ही काफी पुराने दोस्त हैं। टीवी शो ‘उडारियां’ के बाद अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो के दौरान दोनों ने ही अपने इमोशन एक-दूसरे के लिए व्यक्त किए थे। दोनों ने हमेशा से खुद को एक-दूसरे का बहुत अच्छा दोस्त बताया है लेकिन उनके रोमांटिक रिश्ते डेटिंग की खबरों को हवा देते आए हैं।
बिग बॉस 16 के बाद अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं। उनकी केमिस्ट्री फैंस को इतनी ज्यादा पसंद आती है कि उन्होंने दोनों को हैशटैग प्रियंकित नाम भी दिया है। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
8 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
9 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
10 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
13 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
15 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
17 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
19 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines