प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित गुप्ता ने कंफर्म की दूरियां, रूमर्स के बाद उठाया बड़ा कदम?

टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच दूरियों की खबरों ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया। अब अंकित गुप्ता ने इन सभी रूमर्स के बीच बड़ा कदम उठाया है।

Ankit Gupta Quits Show

Ankit Gupta Quits Show

टीवी की चर्चित जोड़ियों में से एक अंकित गुप्ता और प्रिंयका चाहर चौधरी को ऐसा लगता है मानो किसी की नजर लग गई हो। हाल ही में दोनों के बीच दूरियों की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। गौरतलब है अंकित गुप्ता और अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन हाल ही में दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं। इन अटकलों को तब और मजबूती मिली जब अंकित ने प्रियंका के साथ अपने अपकमिंग शो ‘तेरे हो जाएं हम’ से खुद को अलग कर लिया।

अंकित गुप्ता ने क्यों छोड़ा शो?

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी टीवी शो ‘उड़ारियां’ के बाद फिर से एक ही शो में साथ नजर आने वाली थी। लेकिन जब अंकित ने अचानक शो से अपने कदम पीछे खींच लिए, तो फैंस के बीच खलबली मच गई।

एक इंटरव्यू में अंकित ने कहा, ‘हां मैंने रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोजेक्ट से खुद को हटा लिया है। फिलहाल मैं किसी प्रोजेक्ट के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे खुद को समय देने की जरूरत है, रीचार्ज करने की जरूरत है। शायद इसीलिए मैं इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी नहीं कर रहा हूं। फिलहाल मैं सिर्फ अपने बारे में सोच रहा हूं, काम के बारे में नहीं।’

अंकित का ये बयान उनकी निजी जिंदगी में चल रही हलचल की ओर इशारा करता है, जिससे ये अफवाह और तेज हो गई कि उनका और प्रियंका के बीच दूरियों से दोनों ही काफी दुखी हैं।

इंस्टाग्राम अनफॉलो करने से बढ़ी अटकलें

अंकित और प्रियंका के बीच दूरियों की चर्चा तब और ज्यादा होने लगी जब फैंस ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने अब तक अपने पुराने पोस्ट और साथ की तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं। इससे लोगों के बीच ये कयास लगाया जाने लगा कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।

फैंस का टूटा दिल

जब रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ड्रीमियाटा ड्रामा’ पर शो ‘तेरे हो जाएं हम’ की घोषणा की थी, तब दर्शकों को उम्मीद थी कि प्रियंका और अंकित एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखते हुए फैंस इस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन अब जब अंकित ने शो छोड़ दिया है, तो सवाल उठ रहा है कि प्रियंका के साथ नया लीड एक्टर कौन होगा?

अंकित-प्रियंका की दोस्ती या प्यार?

‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई मुलाकात के बाद से ही अंकित और प्रियंका की दोस्ती काफी चर्चा में रही है। दोनों ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी हिस्सा लिया था, जहां इनकी मज़ेदार नोक-झोंक और गहरी बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दोनों ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन फैंस ने उनकी केमिस्ट्री को कुछ और ही नाम दिया।

अब जब उनके रिश्ते को लेकर अलगाव की खबरें जोरों पर हैं, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये सिर्फ एक अफवाह है या वाकई दोनों के बीच अब दूरियां आ गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ