पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) संग उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। जब से ये पता चला है कि इस रूमर्ड कपल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, हर कोई इनके ब्रेकअप का कारण जानना चाहता है। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई बयान नहीं दिया। प्रियंका और अंकित के अलग होने से फैंस को बड़ा झटका लगा है।
अंकित गुप्ता को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर?
वहीं, अब सुनने में आया है कि ब्रेकअप के बाद अंकित कलर्स के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। अंकित गुप्ता को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अंकित को इस शो के लिए अप्रोच किया है। अभी मेकर्स के साथ एक्टर की बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए लगभग कंफर्म बताया जा रहा है।
लगभग कंफर्म हुए अंकित गुप्ता?
आपको बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पिछले सीजन में भी अंकित गुप्ता को अप्रोच किया गया था। हालांकि, उस दौरान एक्टर अपने वर्क कमिटमेंट के चलते ये रियलिटी शो नहीं कर पाए थे। अंकिता गुप्ता एक शो में काम कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर छोड़ना पड़ा था। हालांकि, इस वक्त अंकित का शो खत्म हो चुका है, तो वो इस सीजन ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए हामी भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सुनो चंदा सीजन 3’ कब होगा रिलीज? इस पाक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज के आगे फेल हैं बड़ी-बड़ी मूवीज
ब्रेकअप से मूव ऑन करने में मिलेगी मदद
हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर एक्टर ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। फैंस जानना चाहते हैं कि एक्टर इस शो के लिए हामी भरते हैं या नहीं? वैसे अंकित गुप्ता के पास अच्छा मौका है, वो इस शो के जरिए ब्रेकअप के बाद मूव ऑन कर सकते हैं। खतरनाक स्टंट करते हुए अंकित को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines