Anjali Raghav, Sapna Choudhary: पवन सिंह और अंजलि राघव को लेकर हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है. हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी. हालांकि, इस दौरान सपना ने कहा कि अंजलि को बाद में इतनी बातें नहीं करनी थी और तभी इस मामले पर आवाज उठानी थी. अब अंजलि राघव ने सपना चौधरी को उनके इस बयान का जवाब दिया है. साथ ही पवन सिंह की हरकत पर भी जवाब दिया.
क्या बोलीं अंजलि राघव?
आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अंजलि राघव ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे पहले लगा था कि ये सब एक मजाक तल रहा है. मैं उनकी इस हरकत को दबाने की कोशिश करने में लगी थी. मैं इरिटेट हो रही थी और मुझे फील हो रहा था कि वो मुझे लोगों से बात क्यों नहीं करने दे रहे? उस दौरान मैं सिर्फ एक कलाकार की इज्जत बचा रही थी, लेकिन सामने वाला मेरी इज्जत उछालने में लगा था.
सपना को भी दिया जवाब
अंजलि ने आगे कहा कि उस वक्त मैं समझ ही नहीं पाई कि वो छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसके आगे अंजलि ने सपना के बयान का भी जवाब देते हुए कहा कि शायद उन्होंने मेरी इंस्टाग्राम वीडियो को ठीक से नहीं देखा है. उनके साथ स्टेज पर कई बार बदतमीजी हुई है? उन्होंने तभी ना क्यों नहीं बोला? मेरे साथ पहली बार हुई था, लेकिन उनके साथ तो कई बार हो चुका है. इससे भी बहुत बड़ी चीजें हुई, वो तब क्यों नहीं बोलीं?
पवन सिंह के फैंस
इसके आगे अंजलि ने कहा कि उन्होंने भी उस समय क्यों एक्शन नहीं लिया था? मेरा फोकस तो फिर भी पब्लिक पर था. मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये सब जान-बूझकर किया गया है. मुझे सच में लगा कि शायद कोई टैग रह गया, जिसे पवन सिंह ने नोटिस किया और इसे मैंने तुरंत क्लियर भी किया. मैं जितना जानती हूं तो मुझे पता है कि सपना के ऊपर तो स्टेज से ही गोली चलाई गई. वहां पर सभी पवन सिंह के फैंस थे और मेरा वहां कुछ ना कहना ही बेहतर था और जो लोग समझदार होंगे वो इस बात को समझ जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Shanaya Kapoor और Malaika Arora… किसने किसे किया कॉपी? हसीनाओं के दीवाली पार्टी लुक की चर्चा
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
2 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
2 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
2 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
3 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
4 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
5 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
6 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
7 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines