आज देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे देश में जगह-जगह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है और चेकिंग चला रही है. इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाया जिसमें फर्जी जनप्रतिनिधि पास लगा हुआ था. जब पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो, इस कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आपको बता दें कि सोशल मीडिया क्यून अंजली अरोड़ा के मंगेतर को बीते दिन रविवार को परतापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल यह गिरफ्तारी मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा की गई है. इस टोल प्लाजा पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि आकाश संसनवाल दिल्ली से मेरठ की ओर अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे और उनकी कार पर MLA का पास लगा हुआ था. जब पुलिस ने इस कार की तलाशी ली तो गाड़ी पर लगा पास फर्जी निकला.
यह भी पढ़ें: फिल्मी फरवरी: ‘ओ रोमियो’ से ‘तू या मैं’ तक, ये 8 फिल्में होने जा रहीं रिलीज , 3 के बीच सीधी टक्कर
अंजली अरोड़ा के मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से फर्जी MLA पास लगाने के आरोप में अंजली अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने भेज दिया है. वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि आकाश दिल्ली के कटवारिया सराय का रहने वाला है. आकाश एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल है. इतना ही नहीं पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि अब तक 16 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. यह सभी कार्रवाई फर्जी एमएलए और एमपी पास लगाने और काले शीशे और अन्य नियमों के उल्लंघन करने के मामले में हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘गर्व है…’ धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
‘कच्चा बादाम’ से फेमस हुईं थी अंजली अरोड़ा
अंजली अरोड़ा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जो ‘कच्चा बादाम’ गाना से सुर्खियों में आई थी. इसके बाद वो कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक-अप में भी नजर आई थी. इस शो में अंजली अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था. हालांकि अब अंजली अरोड़ा एक बड़ा नाम बन चुकी है, उन्होंने कई सारे गाने शूट किए हैं.
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines