Anjali Arora Post: इन दिनों बिग बॉस 17 जमकर अपने दर्शको का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए 15 दिन हो चुके है और शो के घर से एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी कट चुका है। हालांकि शो में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री भी हो चुकी है।
वहीं, अब शो में हो रही उछल-पुथल दर्शको को खूब मजे दिला रही है। इस बीच अब जानी-मानी एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर शो को लेकर पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- एक नाम तीन फिल्में, रातोंरात बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की ‘बरसात’, तो चमक उठी दो सितारों की किस्मत
अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में शो में ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने एंट्री की है। इसके बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया। वहीं, अब इस पर हर कोई अपना रिएक्शन भी दे रहा है। वहीं, इस पर अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।
Anjali Arora Post
ये जो ईशा को इतना ज्ञान… – अंजलि
उन्होंने लिखा कि कभी कभी हम अपनी प्राइवेट लाइफ को एक्सपोज नहीं करना चाहते। प्राइवेट ही रखना चाहते हैं और अगर तुमने किसी के लिए कुछ किया है समर्थ तो ऐसे इंटरव्यू में जताना? और अभिषेक ये तो सोच लो कि आपके पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी। ईशा जो 19 साल की है, हर किसी को समय लगता है भाई। ये जो ईशा को इतना ज्ञान दे रहे हैं। (अगर आप मेरा मतलब जानते हो तो) दुनिया जानती है उसने खुद ने कितना सच बोला था।
अंकित ने अभिषेक का दिया साथ
वहीं, अब अंजलि का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि अंकित गुप्ता ने अभिषेक कुमार का साथ देते हुए पिंकविला के एक इंटरव्यू में कहा है कि ईशा की मौजूदगी का असर हमेशा अभिषेक पर पड़ता था। शो में जाने से पहले मैंने उसे समझाया था कि ईशा घर में होगी। ऐसे में वो अपनी डिग्निटी बनाकर रखे। हाालंकि बता दें कि हर किसी के फैंस अपने चाहने वालों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
20 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
21 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
23 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines