---विज्ञापन---

Anjali Arora को बॉयफ्रेंड ने पहनाई सगाई की अंगूठी? ‘कच्चा बादाम गर्ल’ का पोस्ट देख टूटा फैंस का दिल

Anjali Arora Wedding: अंजलि अरोड़ा की शादी की खबर सामने आई है। वो जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं ऐसा कहा जा रहा है। एक्ट्रेस के एक पोस्ट ने ही लोगों को ऐसा सोचने पर मजबूर किया है। अब उनकी सगाई हो गई है ऐसा भी सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर अंजलि के पोस्ट में ऐसा क्या है कि इस तरह की बातें हो रही हैं।

---विज्ञापन---

Anjali Arora Wedding: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) से टीवी पर पहचान बनाने वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) को लेकर एक शॉकिंग जानकारी सामने आ रही है। अंजलि अरोड़ा जो ‘कच्चा बादाम’ पर डांस कर पूरी दुनिया में छा गई थीं अब उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। शो खत्म होते ही अंजलि ने पूरी दुनिया के सामने रिवील कर दिया था कि वो एक लड़के को डेट कर रही हैं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का फेस भी रिवील किया था।

शादी करने वाली हैं अंजलि अरोड़ा?

---विज्ञापन---

बता दें, अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल (Akash Sansanwal) के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चा में रहती है। इसी बीच अब इस कपल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ‘कच्चा बादाम गर्ल’ जल्द ही शादी करने वाली हैं। अब ऐसी अफवाहें उड़ने का कारण कोई और नहीं बल्कि वो खुद हैं। दरअसल, अंजलि अरोड़ा का एक पोस्ट देखने के बाद ही ऐसी खबरें उड़ी हैं। उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों को हवा दी है।

---विज्ञापन---

अंजलि का पोस्ट देख फैंस हुए एक्साइटेड

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर (X) से रात में एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को खुद बताया है कि वो शादी करने वाली हैं। इस तस्वीर में 2 हाथ दिखाई दे रहे हैं। एक हाथ अंजलि का और दूसरा उनके बॉयफ्रेंड का। इसमें आकाश संसनवाल अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत नजारे को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द ही शादी कर रही हूं।’ इस पोस्ट को देख लोगों ने उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया। ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि, इसके बाद अंजलि ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसे देखकर एक बार फिर फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

यह भी पढ़ें: One Night Stand करने वाले मशहूर एक्टर ने लिया एक्टिंग से संन्यास? पोस्ट देख फैंस भी हैरान

---विज्ञापन---

क्या है शादी का असली सच?

इसके बाद अंजलि अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर सभी का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने बताया है कि ये तो बस उनका प्रैंक था। वीडियो में अंजलि बोली, ‘दोस्तों कैसा लगा मेरा मजाक? दोस्तों ये 1 अप्रैल है और हमारा मिशन कामयाब हो गया, सब के सब उल्लू बन गए। उल्लू बनाया बड़ा मजा आया।’ इसके बाद उन्होंने अपने इस मजाक के लिए लोगों से माफी भी मांगी है। साथ ही ये भी कहा है कि उनकी शादी अभी नहीं हो रही है क्योंकि अभी तो वो खुद ही बच्ची हैं।

First published on: Apr 02, 2024 05:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola