Anita Hassanandani Reveal Teasing Experience: एकता कपूर के शो की नागिन और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को भला कौन नहीं जानता? ‘काव्यांजलि’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’ और ‘नागिन’ जैसे कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस पिछले कुछ साल से इंडस्ट्री से दूर चल रही थीं। हालांकि अब अनीता ‘सुमन इंदौरी’ से टीवी पर वापसी कर चुकी हैं। इस शो के प्रमोशन में वो दिन-रात जुटी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनीता हसनंदानी ने बचपन में अपने साथ हुई खौफनाक घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब वो छोटी थीं उस दौरान किस तरह से एक रिक्शेवाले और टेलर ने गंदी हरकत की थी। हालांकि उनकी उम्र बहुत कम थी इसलिए उस वक्त वो चीजों को समझ नहीं सकी थीं। अब एक्ट्रेस ने उस न भूल पाने वाली घटना का जिक्र किया है।
एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीता हसनंदानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी उम्र सिर्फ 9-10 साल की थी, उस वक्त एक रिक्शावाला अपनी पैंट को उतारकर उनके साथ गलत हरकत करता था। इतना ही नहीं एक बार टेलर ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी, जिससे वो काफी डर गई थीं। हॉटफ्लाई को दिए इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी ने कहा, ‘मुझे याद है कि मैं सिर्फ 9-10 साल की थी। जब मैं स्कूल में थी तो वहां एक स्कूल वाला रहता था। वो हमेशा एक ही जगह पर खड़ा रहता था। मैं अक्सर देखती थी कि उस पोजिशन पर वो अपनी पैंट को उतारकर खुद को टच करता था।’
अनीता ने आगे कहा, ‘वो रिक्शावाला ऐसी हरकत करते वक्त मुझे गंदी तरह से देखता था। हर दिन उसकी हरकत ऐसी ही होती थी, जिसकी वजह से मैं काफी डर गई थी और मैंने अपना रास्ता तक बदल दिया था।’ अनीता हसनंदानी ने बचपन की आपबीती को याद करते हुए आगे बताया कि एक टेलर ने उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। इस वजह से वो काफी डर गई थीं।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से इंटीमेट होने से पहले एक्टर ने तोड़ा दम, मां ने बताई मौत की असली वजह
टेलर ने करी थी गंदी हरकत
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं उस वक्त बहुत छोटी थी और मुझे याद है कि मेरी मम्मी को कहीं जाना था। ऐसे में उन्होंने मुझे एक टेलर के पास छोड़ने का फैसला लिया। वो टेलर हमारी फैमिली की जान-पहचान वाला था। मम्मी जब मुझे छोड़कर गईं तो उस टेलर ने मुझे गलत तरीके से टच करना शुरू कर दिया। उस वक्त मैं छोटी थी तो मुझे भी समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं? इसलिए मैंने उस टेलर को वहीं धक्का दे दिया।’
एक्ट्रेस ने बताया कि उस टेलर की उम्र 60 साल से भी ऊपर थी। उसकी इस हरकत के बाद से वो काफी ज्यादा डर गई थीं।
टीवी पर कमबैक कर रहीं अनीता
‘नागिन’ एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती को सुनाते हुए कहा, ‘लड़कियों को हमेशा ही अलर्ट रहने की जरूरत होती है। मुंबई जैसे शहर में रहते हुए आप डरते हैं और आपको लगता है कि ऐसा हो सकता है तो दूसरे शहर में भी लगता ही होगा। इसलिए अलर्ट रहना जरूरी हो जाता है। खासतौर पर जब आप सड़क पर अकेले होते हैं।’
गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी साल 2021 में मां बनी थीं। उन्हें 2022 में फिल्म ‘मारिच’ में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘नागिन 6’ टीवी शो में आखिरी बार दिखी थीं। इस शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थीं। अब अनीता हसनंदानी अपने नए शो से टीवी पर कमबैक कर रही हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines