Anirudh Ravichander, Kavya Maran: साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. बीते लंबे समय से दोनों के अफेयर की रूमर्स जोरों पर रही हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये रूमर्ड कपल जल्द ही शादी करने वाला है और इंटरनेट पर इसकी जोरों से चर्चा हो रही है.
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस बारे में सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रूमर्ड कपल इसी साल नवंबर में शादी कर सकता है. ‘लेट्स सिनेमा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये रूमर्ड जोड़ा 10 नवंबर 2026 को शादी कर सकता है.
ग्रीस में हो सकती है शादी
इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि रूमर्ड कपल की शादी का आयोजन ग्रीस में होगा. इससे पहले एक्टर वाईजी महेंद्रन ने सबसे पहले ये कहा था कि अनिरुद्ध जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बता दें कि वाईजी महेंद्रन, रिश्ते में अनिरुद्ध के मामा हैं. हालांकि, दोनों की शादी को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली कंफर्म नहीं हुआ है.
साथ घूमते आए थे नजर
वहीं, साल 2025 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी. इस पोस्ट में अनिरुद्ध और काव्या साथ घूमते नजर आए थे. इसके बाद से कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कंपोजर ने हमेशा इन खबरों से इनकार किया और कभी इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया.
कौन हैं अनिरुद्ध?
वहीं, अगर काव्या की बात करें तो काव्या ने भी अब तक शादी की खबरों और रिलेशनशिप पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में फैंस और यूजर्स सभी कंफ्यूज हैं. अनिरुद्ध की बात करें तो वो साउथ सिनेमा के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं. उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डीसी’ में म्यूजिक दिया था. इसके अलावा उनके कई बड़े प्रोजेक्ट भी रिलीज के इंतजार में हैं.
कौन हैं काव्या?
बता दें कि उनकी आने वाली फिल्मों में ‘जेलर 2’, ‘द पैराडाइज’, ‘अरासन’, ‘किंग’ और ‘AA23 x A6’ जैसी बड़े बजट वाली फिल्में हैं. वहीं अगर काव्या की बात करें तो वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ हैं. इसके साथ ही वो सन टीवी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. काव्या के पिता कलानिधि मारन साउथ के बहुत बड़े प्रोड्यूसर हैं. देखने वाली बात होगी कि रूमर्ड कपल को लेकर उड़ रही ये अफवाह सच निकलती है या नहीं.
यह भी पढ़ें- Hayden Panettiere की मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा, ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
53 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines