Aniruddhacharya Maharaj: अनिरुद्धाचार्य महाराज इन दिनों न सिर्फ अपने प्रवचन बल्कि रियलिटी शोज में प्रजेंस को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ‘पूकी बाबा’ (Pookie Baba) ‘बिग बॉस 18′ (Bigg Boss 18) के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में नजर आए थे। उससे पहले वो ‘लाफ्टर शेफ’ में दिखाई दिए थे। अब अनिरुद्धाचार्य भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में नजर आए हैं और इस दौरान उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें की हैं जो सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
1 घंटे में तलाक रुकवा सकते हैं अनिरुद्धाचार्य
आपको बता दें, भारती सिंह ने उनसे बात करते हुए पूछा कि आपके पास पति-पत्नी के केस बहुत आते हैं न? तो उन्होंने इस पर हामी भरते हुए कहा, ‘मैं तो कहता हूं कि मेरे पास पति-पत्नी वाले केस आ जाएं, तो सारे तलाक बंद हो जाएंगे। मैं तलाक नहीं होने दूंगा, सारे डाइवोर्स बंद हो जाएंगे।’ अनिरुद्धाचार्य महाराज का कहना है कि तलाक लेने से पहले एक बार पति-पत्नी दोनों लोग उनके सामने आकर बैठ जाएं, 1 घंटे में दोनों की जिंदगी न सवर जाए तो कहना! उन्हें बस एक घंटा चाहिए।
7 दिन में डिप्रेशन कर सकते हैं दूर
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने साफ कहा है कि बस एक घंटा पति-पत्नी उनके पास आ जाएं तो तलाक रुक जाएगा और लाखों लोगों के तलाक कथा के दौरान रुके हैं। लाखों लोगों ने शराब छोड़ी, गुटखा छोड़ा, नशा छोड़ा और डिप्रेशन के लाखों लोग बिना डॉक्टर, बिना टेबलेट, बिना इंजेक्शन के ठीक हुए हैं। अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा, ‘डिप्रेशन की बीमारी खत्म सत्संग से! आप मेरे सामने 7 दिन बैठ जाइए, डिप्रेशन छू मंतर हो जाएगा। सत्संग से जुड़े रहिए तो डिप्रेशन होगा ही नहीं। सत्संग छोड़ दिया आज की युथ ने और वो गलत राह पर चल दिए।’
यह भी पढ़ें: पूजा का निरादर होते देख फूटा Kajol का गुस्सा, एक्ट्रेस को चिल्लाते देखती रह गईं Alia
पूकी बाबा ने भारती और हर्ष के सामने दिया शॉकिंग बयान
अब उनका ये बयान काफी वायरल हो रहा है। पूकी बाबा जिस तरह से दावा कर रहे हैं कि वो तलाक रुकवा सकते हैं और डिप्रेशन को दूर कर सकते हैं, वो भी महज 7 दिन में, ये सुनकर हर कोई चौंक गया है। आपको बता दें, अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर ऐसी ही बातों से सबका ध्यान खींच लेते हैं। इन दिनों उनके सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। अब उनका ये नया बयान भी चर्चा में है।
संबंधित खबरें
Entertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
26 mins agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
46 mins agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
10 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
16 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
19 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
20 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
23 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines