दयाबेन के शो छोड़ने की वजह बताई
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर बात करते हुए बताया कि जेठा लाल की बुरी नजर उनकी पड़ोसन बबीता जी पर रहती है, वो बार-बार बबीता जी को गंदी नजरों से देखते हैं यही वजह है कि उन्हें दया बेन छोड़कर चली गई है। दया बेन की शो छोड़ने के पीछे की वजह महाराज ने जेठा लाल की दूसरी औरत पर अपनी नजरें रखने को बताया।
जेठा को छोड़कर चली गईं दया भाभी
शो में शुरुआत से ही दिखाया गया है कि जेठा और दया के खुशहाल जीवन में हमेशा से ही बबीता जी आती रही है। जेठा का हमेशा से ही बबीता जी पर क्रश रहा है। बस महाराज जी ने इसी को आधार बनाते हुए कहा है कि जेठा की इसी हरकत की वजह से दया उसे छोड़कर चली गई हैं। महाराज जी की इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि वो भी शो तारक मेहता के बहुत बड़े फैन हैं।
महाराज जी ने वीडियो में क्या कहा?
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जेठालाल के बबीता को ताड़ने पर बात कही है। उन्होंने कहा ‘जेठालाल है वो अपनी दया को कम देखता है और बबीता को ज्यादा देखता है। उसकी भी गृहस्थी बिगड़ने वाली थी। उसी चक्कर में तो दया शो छोड़कर भाग गई और देख लो बबीता को। देखों सतों की तपस्या कौन बिगाड़ता है, अप्सराएं बिगाड़ती हैं।’ इसके आगे बात करते हुए महाराज जी कहते हैं कि ‘और जेठालाल की गृहस्थी जिसने बिगाड़ दी, इसलिए तो दया शो छोड़कर भाग गई। इसलिए आप कहीं पड़ोसन को तो नहीं देखते ज्यादा, बताओ?’
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महाराज जी के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स अब इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है महाराज जी भी जेठालाल के फैन हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा मैं जेठा के बारे में कुछ नहीं सुनूंगा।
यह भी पढे़ं: Govinda के साथ कैसे रिश्ते, शादी को लेकर मलाल क्या? पॉडकास्ट में आरती ने रिवील किए सीक्रेट
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
14 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
15 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines