Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के शुरू होने से पहले ही ऐसी-ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील होते रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट को बिग बॉस के सेट पर देखा नहीं गया है। लेकिन अब सलमान खान के शो के सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अब सेट पर वायरल ‘Pookie Baba’ को स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर ‘पूकी बाबा’ के नाम से मशहूर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को अब ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर जाते हुए मीडिया ने घेर लिया।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज दिखे बिग बॉस के सेट पर
आपको बता दें, कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को इस रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। उन्हें मेकर्स करोड़ों रुपये देने के लिए भी तैयार हैं। इस खबर को खुद बाबा ने ही कन्फर्म किया था। हालांकि, उन्होंने इस रियलिटी शो को ठोकर मार दी और इसका कारण देते हुए कहा, ‘मैंने मना कर दिया क्योंकि जो शेर होता है वो कभी कुत्तों की दौड़ में सम्मलित नहीं होता। वहां लड़ने-झगड़ने, भौंकने वाले कुत्ते हैं। शेर कुत्तों से रेस क्यों लगाएगा?’ इसके अलावा उन्होंने एक और कारण दिया था कि ये शो उनकी संस्कृति और संस्कारों से मेल नहीं खाता।
शो के ऑफर को पहले मार चुके हैं लात
लेकिन अब अनिरुद्धाचार्य जी महाराज शो के सेट के बाहर नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी ये नहीं कहा जा सकता कि वो शो में कंटेस्टेंट बनकर जा रहे हैं या फिर गेस्ट बनकर आए हैं। लेकिन बिग बॉस की इतनी बुराइयां करने के बाद अब शो में वो दिखाई जरूर देने वाले हैं इस बात की पूरी गारंटी है। उनकी मौजूदगी से शो सुपरहिट हो जाएग। वैसे भी पूकी बाबा का लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज दिखाई दे रहा है। हर रोज उनके कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। अब ये वीडियो देखने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान तक जा पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: Hina Khan क्यों हुईं इमोशनल? फैंस का प्यार देख शेयर किया स्पेशल वीडियो
प्रीमियर एपिसोड में खुलेगा राज
फैंस ये वीडियो देखकर तो यही कह रहे हैं कि शो में वो भी हिस्सा लेंगे। हालांकि, ये वीडियो देखकर तो ऐसा ही लगा रहा है कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करने और उन्हें खास टिप्स देने आए होंगे। अब सच क्या है वो तो शो के प्रीमियर एपिसोड में ही पता चलेगा। रविवार रात 9 बजे ‘बिग बॉस 18’ का टीवी पर ग्रैंड प्रीमियर होगा। फैंस बस उस एपिसोड का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines