Aniruddhacharya Fees: पूकी बाबा के नाम से मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने लड़कियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठा चुकी हैं। उन्हें लेकर फिलहाल विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें, इसी बीच कुछ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि अनिरुद्धाचार्य एक दिन के कितने पैसे कमा लेते हैं और उनकी टोटल नेट वर्थ क्या है?
एक दिन के कितने कमाते हैं पूकी बाबा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूकी बाबा यानी अनिरुद्धाचार्य बेहद लग्जरी भरी जिंदगी जीते हैं। उनकी टोटल नेट वर्थ 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रवचन देते-देते अनिरुद्धाचार्य ने 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा कर ली है। अब वो ऐसे कितना कमा रहे हैं और कैसे? ये भी जान ही लेते हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य एक दिन का कोई भी धार्मिक इवेंट करते हैं, तो वो उसके लिए करीब 1 से 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा अगर वो 7 दिन की भगवत गीता करते हैं तो उसके लिए लगभग 10 से 15 लाख रुपये लेते हैं।
1 महीने की कमाई जानकर लगेगा झटका
ऐसे में वो एक महीने के करीब 45 लाख रुपये कमाने में कामयाब हो जाते हैं। उनकी ये कमाई इवेंट्स के अलावा, यूट्यूब से मिलने वाली ऐड्स, लोगों से मिलने वाली डोनेशंस और ब्रांड डील्स से होती है। दूसरी तरफ कहा तो ये भी जाता है कि अनिरुद्धाचार्य अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान कर देते हैं। उसके बावजूद उनकी नेट वर्थ फिलहाल 25 करोड़ रुपये है। आपको बता दें, वो कुछ इस तरह की बातें करते हैं कि लोग भले ही ट्रोल करने के लिए लेकिन उन्हें सुनने पर मजबूर हो जाते हैं। इस बात का उन्हें काफी फायदा होता है।
यह भी पढ़ें: ‘अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी के खिलाफ था मेरा बयान…’, संत प्रेमानंद के भक्तों को Khushboo Patani ने दी सफाई
‘बिग बॉस’ तक को लेकर दिया था विवादित बयान
अपनी इन्हीं बातों के कारण अनिरुद्धाचार्य को ‘बिग बॉस’ तक के ऑफर आ चुके हैं। हालांकि, वो इस शो में कंटेस्टेंट बनकर तो शामिल नहीं हुए, लेकिन गेस्ट बनकर बाकी कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने जरूर गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने ‘बिग बॉस’ को लेकर भी कंट्रोवर्शियल बयान दिए थे। इसके बाद जब वो खुद शो में गए, तो उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था। बाद में उन्होंने सफाई देकर मामला संभाला था।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines