हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जब मौत के बेहद करीब थे Aniruddh Dave, एक्टर ने शेयर किया बेहद दर्दनाक किस्सा

Aniruddh Dave: पटियाला बेब्स फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे ने अपनी लाइफ के बेहद दर्दनाक किस्से को शेयर किया है। इस दौरान एक्टर बेहद भावुक नजर आए। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने अपनी दर्दभरी कहानी के बारे में क्या कहा है?

विज्ञापन
Aniruddh Dave, image credit- Google

Aniruddh Dave: टीवी हो या फिल्म इंडस्ट्री… हर कोई सितारा अपनी पहचान बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। अपना नाम बनाने के लिए हर एक सितारा मुश्किलों से गुजरता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खुद का साबित करने के लिए ना सिर्फ मेहनत की बल्कि वो मौत का सामना करके वापस आए। आइए आपको बताते हैं इनके स्ट्रगल के बारे में…

अनिरुद्ध ने शेयर किया अपना दर्द

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पटियाला बेब्स फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे की। जी हां, अनिरुद्ध दवे अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। एक्टर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके काम को भी लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन अनिरुद्ध की ये जर्नी इतनी आसान नहीं थी। जी हां, उन्होंने अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया है। एक टाइम ऐसा भी था जब एक्टर मौत को छूकर वापस आए थे।

57 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़े एक्टर

साल 2021 में अनिरुद्ध को कोरोना का सामना करना पड़ा और वो इस खतरनाक बीमारी के आगोश में आ गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 57 दिन तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद वापस घर आए। अपनी लाइफ के इस किस्से को शेयर करते हुए एक्टर खुद भी इमोशनल हो गए। हाल ही में दैनिक भास्कर से बात करते हुए अनिरुद्ध ने अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई है।

जिंदगी एकदम थम-सी गई

अनिरुद्ध ने बताया कि वो टाइम कैसा था, उन्होंने कहा कि वो 57 दिन कैसे निकल गए, इसका पता ही नहीं लगा। वो टाइम ऐसा था कि बस बच्चे की तरह डायपर में लेटे रहो। हाथों में एक दो नहीं बल्कि कई इंजेक्शन लगे थे। जिंदगी एकदम थम-सी गई ऐसा लगने लगा था कि अब नहीं बचूंगा। जब मैं वीडियो कॉल पर घरवालों से बात करता था तो लगता कि आखिरी बार शायद बात कर रहा हूं।

फिल्म चंदू चैम्पियन में नजर आएंगे अनिरुद्ध 

अनिरुद्ध ने आगे कहा कि लोग तो गर्म पानी से भी ठीक हो गए हैं, लेकिन जिन लोगों ने अपने फैमिली वालों को खोया है, इसका दर्द वो ही जानते हैं। एक्टर ने बताया कि जब को ठीक हो गए, तो उन्होंने खुद पर बहुत ध्यान दिया और अपने आपको फिट किया। बता दें कि इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में अनिरुद्ध अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अपनी लाइफ पर बात करते हुए अनिरुद्ध ने शेयर किया कि साल 2007-2008 का टाइम था जब उन्होंने मेहनत की। इस दौरान किसी ने उन्हें कहा थी कि तुम देखने में खूब अच्छे हो, तो तुम्हें अलग अलग बार में वाइन्स का प्रमोशन पड़ेगा और इसके लिए तुम्हें 500-700 रुपये मिलेंगे। अनिरुद्ध ने कहा कि उन्होंने इस काम को 4 से 5 महीने तक किया।

यह भी पढ़ें- Mahadev Betting App केस में जेल नहीं जाना चाहता ये एक्टर, विदेश से भेजी अग्रिम जमानत की अर्जी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें