हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Ranbir के बाद अब कैटरीना के पति संग रोमांस करती दिखेंगी नेशनल क्रश Tripti Dimri, जल्द नजर आएगी केमिस्ट्री

Tripti Dimri Next Project: ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन देने के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अब जल्द ही कैटरीना कैफ के पति संग रोमांस करती नजर आएंगी, जिसकी कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Tripti Dimri Next Project (Image Credit - Instagram)

Tripti Dimri Next Project: साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ बोल्ड और इंटिमेट सीन देकर सुर्खियों में छाने वाली और हाल ही में नेशनल क्रश का खिताब अपने नाम करने वाली तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, तृप्ति अब जल्द ही ‘एनिमल’ के साथ रिलीज होने वाली ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ नजर आने वाली हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के अगले प्रोजेक्ट की कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ (Mera Mahboob Mere Sanam) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

Tripti Dimri Next Project Vicky Kaushal (Image Credit – Social Media)

Karan Johar के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म

करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ का डायरेक्शन आनंद तिवारी द्वारा किया जा रहा है। तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की इस फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ में एम्मी विर्क, अंगद बेदी और नेहा धूपिया जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है। यह फिल्म अगले साल 23 फरवरी, 2024 को रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अपने तलाक को लेकर Munawar Faruqui ने किया खुलासा

Tripti Dimri Next Project (Image Credit – Instagram)

Tripti Dimri और Vicky Kaushal की हालिया फिल्में

वहीं, अगर तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के बारे में बात करें तो दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं और इन दिनों में रणबीर की फिल्म कमाई के मामले में आगे चल रही हैं, जिसने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और वहीं विक्की की फिल्म ने 58.55 करोड़ की कमाई कर ली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें