हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Animal Twitter Review: 'ब्लॉकबस्टर है...' इंटरवल से पहले ही Ranbir की परफॉरमेंस देख पागल हुए फैंस

Ranbir Kapoor Animal Twitter Review: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सोशल मीडिया पर क्या राय है ये जान लेते हैं। ट्विटर पर फिल्म का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है। फैंस को रणबीर की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Image Credit: Google

Movie name: Animal

Director: Sandeep Reddy Vanga

Moview Casts: Ranbir Kapoor, Rashmika Mandanna, Bobby Deol, Tripti Dimri, Parineeti Chopra, Anil Kapoor, Saurabh Shukla, Sharat Saxena, Shakti Kapoor, Prem Chopra

Ranbir Kapoor Animal Twitter Review: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) अब रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। प्री-बुकिंग में भी फिल्म का क्रेज फैंस के बीच साफ दिखाई दे रहा था। वहीं, जब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो सभी फैंस खुशी से पागल हो गए। अब लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है ये भी जान लेते हैं। क्या ‘एनिमल’ ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन पर खरी उतरी या नहीं ये जरा फिल्म में ट्विटर रिव्यू से पता लगाते हैं।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की ‘दिल बेचारा’ एक्ट्रेस का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को लगा गहरा सदमा

फैंस का रिएक्शन

ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद अब ये फिल्म दर्शकों का प्यार पाने में भी कामयाब हो गई है। ट्विटर पर ‘एनिमल’ को लेकर यूजर्स का जो रिएक्शन खाई वो काफी पॉजिटिव है। हर किसी को फिल्म काफी पसंद आ रही है। खासकर सभी लोग रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने फिल्म पर बात करते हुए लिखा, ‘ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी। मेरी रेटिंग (5/5)।’ एक बोला, ‘अभी-अभी मास्टरपीस खत्म हुई। पहले 25 मिनट और रणबीर के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन ने सचमुच मुझे रोमांचित कर दिया, यह बहुत बड़ा होने वाला है। रणबीर कपूर आप जो एक्टर हैं, बिल्कुल अविश्वसनीय #एनिमल।’

https://twitter.com/HudHuddDabangg/status/1730457686788198463

https://twitter.com/Apple80272767/status/1730447985803493392

बताया एक्टर की बेस्ट परफॉरमेंस

एक फैन ने लिखा, ‘इंटरवल। अब तक बहुत आनंददायक। रणबीर कपूर शो- बेस्ट परफॉरमेंस।’ एक ने ट्वीट कर लिखा, ‘#एनिमल हर किसी के बस की बात नहीं है।’ एक फैन ने कहा, ‘#एनिमल फर्स्ट हाफ फायर है। रणबीर नेक्स्ट लेवल, इस साल की सबसे बेहतरीन फर्स्ट हाफ में से एक, इंटरवल सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है।’

https://twitter.com/ronaldostan_07/status/1730461887643742621

यह भी पढ़ें: Red Sea Film Festival: हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बांधे Ranveer Singh की तारीफों के पुल, एक्टर को बताया- ‘ऑल-राउंडर क्रिएटिव जीनियस’

रणबीर पड़े सब पर भारी

अब इस रिएक्शन को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है फिल्म में सभी को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। रणबीर लगता है बाकी पूरी सटरकास्ट में भारी पड़ गए हैं। उनकी परफॉरमेंस और किरदार में घुस जाने की काबिलियत से तो हर कोई वाकिफ है। ऐसे में अब लगता है कि उनके लिए ये किरदार उनके करियर की सफलता में अहम हिस्सा बनेगा। संजू के बाद रणबीर की इस परफॉरमेंस ने फैंस को दंग कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें