Vivek Oberoi Emotional Post For His Father: ‘एनिमल‘ (Animal) की रिलीज से अब तक फैंस का खूब प्यार मिला है। इस फिल्म ने सफलता की नई कहानी लिख दी। साथ ही फैंस को थिएटर आने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में सेलेब्स भी इस फिल्म को लेकर कई बार अपनी राय रख चुके हैं। हर किसी को एनिमल पसंद आ रही है। हाल ही में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी। जिसके बाद अब एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने एक इमोशनल नोट लिख फिल्म और इसमें काम करने वाले स्टार्स की तारीफ की है। एक्टर ने इस दौरान अपने पिता को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: KGF स्टार यश ने 3 फैंस की मौत पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘अपने जन्मदिन से डर…’
पिता ने नाम विवेक का पोस्ट
विवेक ओबेरॉय ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi) संग अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें बाप-बेटा स्माइल करते हुए जमकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपने स्पेशल नोट में लिखा, ‘वो शख्स जो मेरा हाथ पकड़ मेरी सभी कामयाबी पर मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है, ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पर मेरे हीरो, #Animal की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर बधाई। आपके नंबर 1 फैन का टाइटल पाने और आपकी जीत में आपके साथ चलने से ज्यादा बड़ा इनाम कुछ भी नहीं है।’
रणबीर कपूर की तारीफ
एक्टर ने इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) को उनके पिता सुरेश ओबेरॉय को प्यार और रिस्पेक्ट देने के लिए शुक्रिया कहा और उन्हें रॉकस्टार भी बताया। इसके बाद विवेक ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की तारीफों के पुल भी बांधे। उन्होंने आगे लिखा, ‘रणबीर कपूर ने हमेशा की तरह कमाल कर दिया। वाकई इस बार हाहा.. तुम न सिर्फ सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हो जो भारतीय सिनेमा के पास हैं बल्कि तुम बहुत हंबल हो, दयालु हो और सबसे अच्छे इंसान हो। तुम्हें अपना दोस्त कहते हुए मुझे गर्व होता है।’
अनिल को बताया लेजेंड
इसके बाद एक्टर ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए लिखा, ‘”लॉर्ड बॉबी” एक दम माइंड ब्लोइंग और और सोने पर सुहागा है..।’ अनिल कपूर (Anil Kapoor) को लेकर उन्होंने कहा, ‘सर आप लेजेंड हैं! आप सभी ने मिलकर स्क्रीन पर ऐसा जादू कर दिया कि ऑडियंस मंत्रमुग्ध हो गई और अब और देखने की डिमांड कर रही है।’ एक्टर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी लोग अब एक्टर के इस पोस्ट पर प्यार जता रहे हैं। बाप-बेटे का प्यार देख अब फैंस भी पिघल गए हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
16 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
17 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
18 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
20 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
20 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
21 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
22 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
23 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines