Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 5 (May Earn): जैसे ही दिसबंर का महीना शुरु हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भिड़ंत हुई।
एक तरफ जहां रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने टिकट खिड़की को पहले दिन ही हिलाया तो दूसरी तरफ विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी अपने पैर जमाती दिखीं। हालांकि दोनों फिल्मों में कांटे की टक्कर थी, जिसमें ‘एनिमल’ आगे निकल गई है। इस बीच अब दोनों फिल्मों के पांचवे दिन के कलेक्शन के बारे में बात कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- The Archies की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे बी-टाउन के सितारे, SRK से लेकर अमिताभ बच्चन ने जमकर लूटी लाइमलाइट
300 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार Animal
Sacnilk.com के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को सभी भाषाओं में भारत में लगभग 38.2 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन283.69 करोड़ हो जाएगा। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और बहुत जल्द ये फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Animal का बीते चार दिनों का कलेक्शन
इसी के साथ अगर रणबीर कपूर की इस फिल्म के बीते चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़ और चौथे दिन 43.96 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि रणबीर की इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को दो दिनों में ही पछाड़ दिया है और ‘एनिमल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली हिंदी की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
Sam Bahadur का ऐसा हाल
वहीं, अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन भारत में लगभग 3.45 करोड़ की कमाई की है। हालांकि इस फिल्म के भी ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘सैम बहादुर’ का कुल कलेक्शन 32.5 करोड़ हो जाएगा।
Sam Bahadur ने चार दिनों में की इतनी कमाई
साथ ही अगर विक्की की इस फिल्म के बीते चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 6.25 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ का कारोबार किया है। तीसरे दिन इस फिल्म ने 10.3 करोड़ और चौथे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को इस फिल्म से बेहद उम्मीदें थी, लेकिन उसके मुताबिक फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। ‘सैम बहादुर’ को टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ से टक्कर मिली है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines