Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 4 (May Earn): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने अपनी पकड़ बना रखी है। दोनों फिल्मों ने एक साथ टिकट खिड़की पर दस्तक दी।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने जहां बेहद शानदार ओपनिंग की तो विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने भी ठीक-ठाक शुरुआत की। वहीं, अब दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की चौथे दिन की कमाई के बारे में…
यह भी पढ़ें- मेरे पति के बच्चे की मां…. भोजपुरी स्टार की दूसरी पत्नी के आरोपों पर फूट पड़ी अक्षरा, दिया करारा जवाब
Animal ने लूटा बॉक्स ऑफिस
Sacnilk.com के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन सभी भाषाओं में लगभग 35.64 करोड़ की कमाई की। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 237.17 करोड़ हो जाएगा। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
रणबीर कपूर की फिल्म की बीते तीन दिनों की कमाई
वहीं, अगर रणबीर कपूर की इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़ और तीसरे दिन 71.46 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि रणबीर की इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को दो दिनों में ही पछाड़ दिया है और ‘एनिमल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली हिंदी की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
‘सैम बहादुर’ का ऐसा हाल
इसके साथ ही अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन भारत में लगभग 2.8 करोड़ की कमाई की। हालांकि इस फिल्म के भी ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘सैम बहादुर’ का कुल कलेक्शन 28.35 करोड़ हो जाएगा।
टिकट खिड़की पर ‘सैम बहादुर’ को मिली ‘एनिमल’ से टक्कर
विक्की की इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 6.25 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ का कारोबार किया है। तीसरे दिन इस फिल्म ने 10.3 करोड़ की कमाई की। मेकर्स को इस फिल्म से बेहद उम्मीदें थी, लेकिन उसके मुताबिक फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। बता दें कि ‘सैम बहादुर’ को टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ से टक्कर मिली है। देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
26 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines