Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 3 (May Earn): जैसे ही 1 दिसंबर आया तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर हुई। एक तरफ जहां रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में एंट्री को, तो दूसरी तरफ विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने भी थिएटर्स में दस्तक दी।
दोनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर हुई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ ने शानदार ओपनिंग की तो वहीं, सैम बहादुर ने भी टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक शुरुआत की। आइए जानते हैं कि दोनों ही फिल्में अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकती है?
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की ऑनस्क्रीन मां ने इसलिए एक्टिंग से लिया ब्रेक, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
‘एनिमल’ की तीसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन सभी भाषाओं (शुरुआती अनुमान) में लगभग 71.00 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 201.07 करोड़ हो जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
‘एनिमल’ का बीते दो दिन का कलेक्शन
वहीं, अगर इस फिल्म के बीते दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ और दूसरे दिन 66.27 करोड़ का कारोबार किया है। बता दें कि रणबीर की इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को दो दिनों में ही पछाड़ दिया है और ‘एनिमल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली हिंदी की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
‘सैम बहादुर’ की तीसरे दिन की कमाई
साथ ही अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन भारत में लगभग 10.49 करोड़ की कमाई की। हालांकि इस फिल्म के भी ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘सैम बहादुर’ का कुल कलेक्शन 25.74 करोड़ हो जाएगा।
दो दिन में ‘सैम बहादुर’ ने किया इतना कारोबार
वहीं, अगर विक्की की इस फिल्म के बीते दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के पहले 6.25 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ का कारोबार किया है। मेकर्स को इस फिल्म से बेहद उम्मीदें थी, लेकिन उसके मुताबिक फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। ‘एनिमल’ के साथ टकराव के बाद देखने वाली बात होगी कि ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines