Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 18: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने अपने पैर जमा रखे हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं।
इस बीच इन फिल्मों का 18वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के 18वें दिन कितना कारोबार किया है?
यह भी पढ़ें- Chhavi Mittal के बालों में सेट पर लगी आग, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
Animal की 18वें दिन की कमाई
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन सभी भाषाओं में लगभग 5.50 करोड़ की भारतीय कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के शुरुआती अनुमान के आधार पर है। ऑफिशियल नंबर आने पर थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 517.94 करोड़ हो जाएगा।
Sam Bahadur का 18वें दिन का कलेक्शन
वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के 18वें दिन लगभग 1.65 करोड़ की भारतीय कमाई की है। शुरुआती अनुमान के आधार पर अभी ये आंकडे सामने आए है, इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 78.25 करोड़ हो जाएगी।
‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ में बॉक्स ऑफिस पर हुई टक्कर
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद एनिमल ने तो शानदार ओपनिंग की, लेकिन सैम बहादुर को टिकट खिड़की पर कमाई के लिए जी-जान लगानी पड़ी। हालांकि अब दोनों फिल्में अपने हिसाब से बेहतर कमाई कर रही है।
साल के अंत का बड़ा क्लैश
वहीं, अब टिकट खिड़की पर शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ भी एंट्री करने वाली है। ऐसे में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की कमाई पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। साथ ही ये इस साल के अंत का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश भी माना जा रहा है। इन दिनों फिल्मों में कांटे की टक्कर होगी। इस बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines