Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 14: इन दिनों सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ मौजूद है। दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर दोनों में जबरदस्त भिड़ंत हुई।
एनिमल ने जहां शानदार ओपनिंग की तो सैम बहादुर ने भी ठीक-ठाक शुरुआत की। वहीं, अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 14 दिन बीत गए है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के 14वें दिन कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद Preity Zinta ने नहीं बदला अपना नेम, एक्ट्रेस ने खुद किया असली नाम का खुलासा
500 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार Animal
पहले बात रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 8.34 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी की साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 476.43 करोड़ हो जाएगा।
Animal ने 13 दिनों में की इतनी कमाई
वहीं, अगर ‘एनिमल’ के बीते 13 दिनों के कारोबार की बार करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठवे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़, नौवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़ और 13वें दिन 10.25 करोड़ की कमाई की है।
Sam Bahadur का 100 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल
वहीं, विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन भारत में लगभग 1.63 करोड़ की कमाई की है। हालांकि इस फिल्म के भी ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी की साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 64.78 करोड़ हो जाएगा।
Sam Bahadur ने 13 दिनों में किया इतना कारोबार
साथ ही अगर ‘सैम बहादुर’ की बीते 13 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 10.3 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़, पांचवे दिन 3.5 करोड़, छठवे दिन 3.25, सातवें दिन 3 करोड़, आठवें दिन 3.5 करोड़, नौवे दिन 6.75 करोड़, दसवे दिन 7.5 करोड़, 11वें दिन 2.15 करोड़, 12वें दिन 2.45 करोड़ और 13वें दिन 2 करोड़ का कारोबार किया है।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
32 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
37 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
39 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines