Animal Review By Ashwani Kumar: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) अब बॉक्स ऑफिस पर नए रिकार्ड्स बनाने के लिए तैयार है। ये एक एडल्ट फिल्म है, ऐसे में इसे आप फैमिली के साथ थियेटर में देखने का रिस्क ना लें। क्योंकि रणबीर की इस फिल्म में इंटीमेट सीन्स की भरमार है। साथ ही अगर आपको लगता है कि आपका दिल कमजोर है तो इसे आप अवॉइड ही कर दें। दरअसल, इस फिल्म में भर-भरकर एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। यानी स्क्रीन पर खून खराबा होगा। इसके अलावा फिल्म में सोशल जस्टिस और जेंडर इक्वैलिटी जैसा कुछ भी देखना को नहीं मिलने वाला।
यह भी पढ़ें: Animal Twitter Review: ‘ब्लॉकबस्टर है…’ इंटरवल से पहले ही Ranbir की परफॉरमेंस देख पागल हुए फैंस
उलझे रिश्तों की कहानी है ‘एनिमल’
बता दें, ये डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की तीसरी फिल्म है और इससे उन्होंने अपनी बहादुरी का परचम लहरा दिया है। उन्होंने इसमें वो सब दिखाया है जो बाकी डायरेक्टर्स करने से पहले ही अपने हाथ पीछे खींच लेते हैं। बिना शर्म और लिहाज़ के उन्होंने दर्शकों के सामने एक बेहतरीन फिल्म परोस दी है। जैसा की रणबीर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की ये एक एडल्ट ‘कभी खुशी कभी गम है’ ये बात एकदम सच है। ‘एनिमल’ एक परिवार, उसका प्यार, उलझे रिश्ते और बाप-बेटे के बीच बचपन से चली आ रही कड़वाहट, परिवार की विरासत के साथ-साथ एक डोमिनेंट मेल की कहानी है। बचपन के प्यार के लिए कैसे कोई उसकी सगाई तुड़वाकर उसे अपनाता है और इस रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभाता है, ऐसा कुछ आपने पहले भारतीय सिनेमा में कभी नहीं देखा होगा।
क्या है कहानी?
3 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म में आप एक बार भी अपनी पलके झुकाने का रिस्क नहीं लेंगे। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वेंगा ने जिस तरह से कहानी को बुना है थियेटर में बैठे लोग इससे नज़रें नहीं फेर पाएंगे। फिल्म में खून पानी की तरह बहता दिखाई देगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन बलबीर सिंह और उनके बेटे रणविजय की बात करती है। जहां बाप के पास बेटे से प्यार जताने, उसे वक्त देने का समय नहीं है। वहीं, बेटा अपने बाप की आंखों में प्यार और इज्जत देखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। साथ ही बहन को कॉलेज में रैगिंग से बचाने के लिए वो क्लासरूम में फायरिंग कर देता है।
अगले पार्ट का हुआ ऐलान
इसका उसे इनाम मिलता है घर और रिश्तों से दूरी। यानी रणविजय को घर से दूर बोर्डिंग में भेज दिया जाता है। पिता और परिवार के लिए वो सबसे उलझता है और अपने बचपन के प्यार गीतांजली से बेइंतहा मोहब्बत करता है।ये लव स्टोरी भी आपका ध्यान खींच लेगी। बाद में प्रॉपर्टी के लिए जो खेल रचा गे है वो किसी महाभारत से कम नहीं है। यहां भी खून ही खून का दुश्मन है। फिल्म के फर्स्ट फ्रेम से क्रेडिट रोल तक ये स्टोरी यूं ही चलती रहेगी। आखिर में अगली फिल्म ‘एनिमल पार्क’ का भी ऐलान किया गया है। इसमें रणबीर का खुद रणबीर से मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें: अभिषेक पर हाथ उठाना तहलका को पड़ा भारी? बेघर होने पर बीवी आया रिएक्शन
स्टार्स की एक्टिंग में कितना दम?
कहानी और गानों के साथ ‘एनिमल’ की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर भी बेहतरीन हैं। वहीं, ‘एनिमल’ रणबीर के करियर की बेस्ट फिल्म साबित होगी। उनकी परफॉरमेंस सबसे शानदार है। दूसरी ओर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को गीतांजली के किरदार में देखकर आपका भी मुंह खुला रह जाएगा। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के एक्सप्रेशन्स कमाल हैं। बॉबी देओल (Bobby Deol) का कैमियो स्टारकास्ट पर भी भारी पड़ रहा है।
एनिमल को 4 स्टार।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines