Animal Ranbir Kapoor Trolled: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दहाड़ रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म शनिवार को अपने बजट से दोगुनी कमाई दुनियाभर में कर चुकी है। भारत में भी इस फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं तीन दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और विदेशों में कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया है। दुनियाभर में मिल रहे शानदार प्यार के बीच भी रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह रणबीर का रश्मिका मंदाना को लेकर बोला गया एक डायलॉग है। तो चलिए जानते हैं कि वह क्या है।
लिंगवाद और महिला विरोधी फिल्म
इस फिल्म में रश्मिका मंदाना का पीरियड्स पर एक सीन है। जिसको लेकर फिल्म को लिंगवाद और महिला विरोधी फिल्म करार दिया गया है। दरअसल, फिल्म में, रणबीर की पत्नी बनीं रश्मिका मंदाना पर उन्हें चिल्लाते हुए देखा जा सकता है कि कैसे वह हर महीने अपने पीरियड्स के बारे में शिकायत करती है, लेकिन रणबीर एडल्ट डायपर पहन रहे हैं और यूरिन बैग और कैथेटर के साथ घूम रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Animal से Tiger तक… बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों ने की बंपर ओपनिंग, लिस्ट में दूर-दूर तक नहीं Salman Khan का नाम
क्यों हो रहे ट्रोल
रश्मिका की शिकायत के जवाब में रणबीर कपूर फिल्म में कहते हैं, ‘महीने में 4 बार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं।’ रणबीर अपनी सर्जरी के बीच तुलना पीरियड्स से करते नजर आते हैं और रश्मिका पर चिल्लाते हैं। इसको लेकर लोग जमकर रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘मैं जानना चाहता हूं कि वंगा गांजे का कौन सा ब्रांड लेते हैं। यह 4 पैड 11-59 साल तक हर महीने के 5 दिन लेना होता है। कुछ बुनियादी ज्ञान रखें। भगवान जानता है कि आप अपने परिवार की महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।’
https://twitter.com/anyawarnetteIvy/status/1730631247951786081?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730631247951786081%7Ctwgr%5Eca26d02076c291c28ed42d2f9cb6f53f410b2a8a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fentertainment%2Fnews-from-bollywood%2Franbir-kapoor-dialogue-on-periods-with-rashmika-mandanna-in-animal-creates-anger%2Farticleshow%2F105712235.cms
इन सीन्स पर भी हो रहा विवाद
वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, ‘उसके पीरियड्स को डायलॉग में क्यों लाया? उसे पीरियड्स होता है और वह मरती नहीं है, लेकिन वह खुले घाव पर 50 पैड बदलने से मर रहा है!’ सिर्फ इतना ही नहीं एनिमल के अन्य सीन को लेकर भी विवाद हो रहा है। एक तो वह जिनमें रणबीर को रश्मिका की ब्रा स्ट्रिप खींचकर उन्हें चोट पहुंचाते हुए देखा जा सकता है, और दूसरा जिसमें वह उन्हें बेडरूम में अपने बच्चों के सामने सोते हुए गोली मारने की धमकी देते हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
11 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
14 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
14 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines