Animal Pre-Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म ‘एनिमल’ का प्री-टीजर वीडियो आज यानी रविवार को रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो टीजर में रणबीर कपूर गोल्डन मास्क पहने हुए नजर आ रहे है।
साथ ही वो उस ग्रुप के सरदार से लड़ते नजर दिख रहे हैं। इस वीडियो टीजर में एक्टर का चेहरा पूरी तरह से सामने नहीं आया है। साथ ही वीडियो में एक्टर के हाथ में कुल्हाड़ी है और वो अपने गुस्सा जाहिर करते हैं और अकेले ही गैंग के सदस्यों को मारने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Madhu Mantena-Ira Mehendi: मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में लगा स्टार्स का मेला, फोटोज वायरल
(Animal Pre-Teaser) ‘एनिमल’ का प्री-टीजर वीडियो आउट
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने एक एड से की थी करियर की शुरुआत, फिर ऐसे जीती अभिनय की बाजी
‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ से होगी ‘एनिमल’ की टक्कर
बताते चलें कि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज किया जाएगा। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर दो और बड़ी फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ से होगी।
‘एनिमल’ की कहानी
इसके साथ ही अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी का अभी तक मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है। साथ ही इस पर रणबीर कपूर का कहना था कि- बाप-बेटे की इस कहानी में कुछ ऐसे टर्न और ट्विस्ट हैं जिसकी उम्मीद दर्शकों ने उनसे नहीं की होगी। एनिमल को लेकर रणबीर कपूर ने बताया है कि इसमें वह ग्रे शेड अवतार में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म के प्री-टीजर वीडियो के सामने आने के बाद फैंस इसको देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines