Animal Park: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हर किसी ने इस फिल्म की खूब तारीफ की। वहीं, अब मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी फिल्म ‘एनिमल पार्क’ लाने की तैयारी में है, जिसे लेकर अब बड़ा अपडेट आया है। आइए आपको बताते हैं कि ‘एनिमल पार्क’ को लेकर क्या अपडेट आया है?
‘एनिमल पार्क’ में कौन होगा विलेन?
हाल ही में फिल्म ‘एनिमल पार्क’ को लेकर अपडेट आया है कि इस बार फिल्म में विलेन को बदला जाएगा। दैनिक भास्कर में एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनिमल पार्क’ में नेगेटिव रोल के लिए विक्की कौशल को कास्ट किया जाएगा। हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है। साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म में बॉबी देओल के किरदार को फिर से जिंदा करके दिखाया जाएगा।
क्या पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे विक्की कौशल?
देखने वाली बात होगी कि मेकर्स फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के लिए किसे कास्ट करते हैं। वहीं, अगर विक्की कौशल इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आते हैं, तो ये उनका पहला नेगेटिव रोल होगा। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक मेकर्स या विक्की की तरफ से नहीं की गई है।
लोगों को ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार
बता दें कि बीते साल 1 दिसंबर को ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में एंट्री की थी। लोगों ने इस फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। अब हर किसी को इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म ने 915 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया और वहां पर भी लोगों ने इसे खूब प्यार दिया।
फिर धमाका करेंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए जी तोड़ मेहनत की है। वहीं, अब फैंस को उम्मीद है कि रणबीर ‘एनिमल पार्क’ में भी अपनी एक्टिंग से धमाका करेंगे। देखने वाली बात होगी कि ‘एनिमल पार्क’ क्या कमाल करेगी। हालांकि अभी तो लोगों को इस फिल्म की कास्ट के फाइनल होने का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म में इस बार विलेन कौन होगा?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines